Menu
blogid : 319 postid : 1390003

सलमान से मनीष पॉल तक, इन सितारों से कपिल शर्मा की अब नहीं बनती!

कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई के बाद से कपिल लगातार विवादों की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में वे सोशल मीडिया पर विवादित पोस्‍ट को लेकर चर्चा में रहे। कपिल ने स्‍ट्रगल के बाद जो सक्‍सेस पाई, उसे पाने का सपना हर किसी का होता है। विवादों में आने से पहले एंटरनेटमेंट इंडस्‍ट्री में उनकी पॉजीटिव इमेज थी। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई बड़े चेहरे कपिल के दोस्‍त थे। वे लोगों को हंसाने वाले कपिल के रूप में जाने जाते थे। मगर धीरे-धीरे कपिल विवादों में घिरते गए और आज इंडस्‍ट्री में कई बड़े सितारे ऐसे हैं, जिनकी कपिल से अब नहीं बनती।

 

 

कृष्णा अभिषेक

 

 

कृष्णा और कपिल कॉमेडी सर्कस के दिनों के साथी हैं। मगर जब दोनों ने अपने-अपने शो की शुरुआत की, तो कपिल का शो कृष्णा के शो से हमेशा आगे रहा। इसके बाद दोनों खुले तौर पर तो नहीं, लेकिन पीछे से एक-दूसरे की आलोचना करते रहे।

 

सुनील ग्रोवर

 

 

सुनील ग्रोवर और कपिल कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने कलर्स के शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद भी किया जाता था। मगर ऑस्ट्रेलिया से आते वक्‍त फ्लाइट में इनके बीच हुई लड़ाई ने दोनों के रिश्तों को बिगाड़ दिया और ये स्क्रीन वाली दोस्ती खत्म हो गई।

 

मनीष पॉल

 

 

मनीष पॉल और कपिल शर्मा ने कलर्स का शो ‘झलक दिखलाजा’ साथ में होस्ट किया था। इसी शो के दौरान दोनों के बीच कई बार दरार देखने को मिली। बताया जाता है कि मनीष इस दौरान कपिल की लाइन बोल लेते थे। कलर्स के एक अवाॅर्ड शो के दौरान जब कपिल शो होस्ट कर रहे थे, उस दौरान मनीष को अवाॅर्ड देने के लिए मंच पर बुलाया गया था, वहां कपिल ने उन पर इशारों में कुछ कहा भी था। इससे समझ आता है कि दोनों के रिश्ते अब ठीक नहीं।

 

सलमान खान

 

 

खुले तौर पर तो नहीं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि सलमान कपिल के रवैये को पसंद नहीं करते। तभी अपनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को प्रमोट करने के लिए वे कपिल के नहीं, बल्कि एक स्पेशल एपिसोड में सुनील ग्रोवर के साथ नजर आए…Next

 

Read More:

गंभीर बीमारियों को मात दे चुके हैं ये 5 बड़े सितारे

बॉलीवुड की वो 5 हीरोइनें, जिन्‍होंने अपने से कम उम्र के हीरो के साथ पर्दे पर किया रोमांस

लालू के बेटे की शादी में दिख सकती है विपक्षी एकता की झलक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh