Menu
blogid : 319 postid : 1389773

बलात्‍कार से ड्रग्‍स रखने तक, ऐसे मामलों में जेल जा चुके हैं बॉलीवुड के 5 बड़े सितारे!

बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई। 1998 के इस मामले में सलमान के अलावा अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्‍बू, नीलम व सोनाली बेंद्रे समेत पांच और आरोपी थे, जिन्‍हें अदालत ने बरी कर दिया। बॉलीवुड में सलमान के अलावा भी कई ऐसे सितारे हैं, जिनका पुलिस थाने और अदालत से नाता रहा। किसी पर बलात्‍कार, तो किसी पर ड्रग्‍स रखने जैसे संगीन आरोप लगे। आइये आपको सलमान के अलावा बॉलीवुड के ऐसे पांच और सितारों के बारे में बताते हैं, जिन्‍हें अदालत के चक्‍कर लगाने पड़े।

 

 

फरदीन खान

 

 

अपने समय में बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले फरदीन खान को 2001 में उनकी फिल्म ‘प्यार तूने क्या किया’ रिलीज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 

शाइनी आहूजा

 

 

घरेलू नौकरानी के साथ बलात्कार करने के मामले में शाइनी आहूजा को अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई थी। सजा सुनने के बाद शाइनी आहूजा कोर्ट में रो पड़े थे। हालांकि, बाद में पीड़िता ने आरोप वापस ले लिए थे।

 

संजय दत्त

 

 

1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों के दौरान अभिनेता संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के कारण गिरफ्तार किया गया था। 2013 में उन्हें टाडा कानून के तहत पांच साल की सजा हुई। सजय दत्त को साल 2016 में जेल से रिहा कर दिया गया।

 

सैफ अली खान

 

 

सैफ अली खान को भी कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े हैं। सैफ भी सलमान के साथ काला हिरण शिकार केस में आरोपी थे। हालांकि, अदालत ने उन्‍हें बरी कर दिया। इसके अलावा सैफ पर 2004 में हवाला के जरिये महंगी कार खरीदने का भी आरोप है।

 

जॉन अब्राहम

 

 

अपनी बॉडी और स्‍टाइल के लिए मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम भी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। जॉन ने दो लोगों को बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उन्‍होंने अपना जुर्म भी कबूल किया था। इसके लिए उन्हें 15 दिन की सजा दी गई थी…Next

 

Read More:

स्‍मोकिंग की लत छुड़ाने में अब सिगरेट का पैकेट ही करेगा आपकी मदद!

सलमान से मिलने के लिए लड़की ने पार की दीवानगी की हद! सिक्‍योरिटी गार्ड्स ने पहुंचाया थाने

… तो क्‍या अब यूपी की राजनीति छोड़ देंगे शिवपाल यादव!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh