बॉलीवुड अवॉर्ड्स की बात की जाए, तो ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ को सबसे बड़ा माना जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि फिल्मफेयर अवार्ड्स का इतिहास बेहतरीन रहा है। राज कपूर, दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों को इन अवार्ड्स से नवाजा गया है। 50 साल से भी ज्यादा लंबे समय से चले आ रहे फिल्मफेयर अवॉर्ड की वजह से कई बॉलीवुड एक्टर्स बुलंदी पर पहुंचे हैं। फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड पाना बॉलीवुड के हर अभिनेता के लिए सम्मान की बात होती है। इंडस्ट्री में ऐसे कई बड़े सितारे हैं, जिन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दीं और इन फिल्मों में उनके अभिनय की भी खूब सराहना हुई, लेकिन उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड आज तक नहीं मिला। आइये आपको उन पांच स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आज तक फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला। इस लिस्ट में ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्हें जानकर आपको हैरानी जरूर होगी।
सैफ अली खान
फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड न पाने वाले बड़े सितारों की लिस्ट में सैफ शामिल हैं। सैफ ने हर तरह की फिल्म में अपने अभिनय से वाहवाही लूटी है। रोमांटिक रोल हो या फिर विलेन का रोल, सैफ ने हर किरदार को बखूबी निभाया है। सैफ फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए दो बार नॉमिनेटड जरूर हुए, लेकिन बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड उन्हें आज तक नहीं मिला।
अक्षय कुमार
अक्षय बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। उन्होंने कॉमेडी, एक्शन और रोमांटिक हर तरह के किरदार निभाए हैं। इन किरदारों में अपने अभिनय के लिए अक्षय को समय-समय पर खूब सराहना भी मिली। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को आज तक फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला है। हालांकि, इसके लिए वे कई बार नॉमिनेटेड जरूर हुए हैं।
सलमान खान
सलमान खान बी-टाउन के उन सितारों में से हैं, जिनके नाम पर फिल्में हिट हो जाती हैं। बॉलीवुड के दबंग का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। सलमान की दीवानगी का आलम ऐसा है कि उनकी फिल्में 300 करोड़ रुपये तक का बिजनेस करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘टाइगर जिंदा है’ इसका ताजा उदाहरण है। मगर आपको विश्वास नहीं होगा कि इंडस्ट्री के इस बड़े स्टार को आज तक फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला है। अक्षय की तरह सलमान भी कई बार इसके लिए नॉमिनेटड हुए हैं।
अजय देवगन
बॉलीवुड में अजय देवगन ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने एक्शन, रोमांस, कॉमेडी हर तरह के रोल किए हैं। एक्शन फिल्मों में अजय के स्टंट जितने ही शानदार होते हैं, कॉमेडी फिल्मों में उनका अभिनय उसी तरह गुदगुदाता भी है। अजय ने कई हिट फिल्में दी हैं। बावजूद इसके उन्हें आज तक एक बार भी फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला।
सुनील शेट्टी
एक जमाना था, जब बड़े पर्दे पर सुनील शेट्टी का एक्शन देखने के लिए लोग टिकट खिड़की तक खिंचे चले आते थे। सुनील ने कॉमेडी फिल्मों में भी अभिनय किया और तारीफ बटोरी। मगर इन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिल पाया…Next
Read More:
IPL में हैट्रिक लेने वाले ये हैं टॉप 5 गेंदबाज, करोड़ों में लग सकती है इनकी बोलीनेताजी इस महिला को करते थे बेइंतहा प्यार, खत में लिखा- तुम पहली महिला, जिससे मैंने प्यार कियाIPL में इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा चौके, विराट पांचवें नंबर पर
Read Comments