Menu
blogid : 319 postid : 1390071

बॉलीवुड के वो 5 सितारे, जिन्‍हें दुनिया छोड़ने के बाद मिले अवॉर्ड!

बॉलीवुड की फिल्‍में अपने यहां ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी पसंद की जाती हैं। बी-टाउन में कई ऐसी फिल्‍में बनीं, जिन्‍हें दूसरे देशों में खूब पसंद किया गया। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार भी हुए, जिनके अभिनय की धमक दूसरे देशों में भी पहुंची। किसी भी कलाकार के लिए उसके बेहतरीन अभिनय की तारीफ ही सबसे बड़ा सम्‍मान होता है। अभिनेता किसी पुरस्‍कार की चाहत में बेहतरीन अभिनय तो नहीं करता, लेकिन उसके अभिनय की सराहना के लिए कुछ पुरस्‍कार जरूर दिए जाते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि पुरस्‍कार जीते जी नहीं, बल्कि दुनिया छोड़ने के बाद मिलता है। आइये आपको बॉलीवुड के ऐसे ही पांच सितारों के बारे में बताते हैं, जिन्‍हें दुनिया को अलविदा कहने के बाद पुरस्‍कार मिले।

 

 

सईद जाफरी

 

 

सईद बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते थे। कई फिल्‍मों में उन्‍होंने पुलिस ऑफिसर की भूमिका को पर्दे पर जीवंत किया है। सईद जाफरी की मृत्यु साल 2015 में हुई थी। इसके अगले साल 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

 

श्रीदेवी

 

 

बॉलीवुड के पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी के असामयिक निधन ने बॉलीवुड समेत आम लोगों को भी हैरान कर दिया था। दुबई में हुई श्रीदेवी की मौत लंबे समय तक सुर्खियों में छाई रही। श्रीदेवी की मौत के बाद उन्‍हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवाॅर्ड दिया गया था।

 

विनोद खन्ना

 

 

एक दौर था, जब विनोद बॉलीवुड के हैंडसम एक्‍टर्स में गिने जाते थे। मशहूर अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना की मृत्यु 2017 में हुई थी। इसके बाद साल 2018 में भारत सरकार ने उन्‍हें प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवाॅर्ड से सम्मानित किया।

 

यश चोपड़ा

 

 

‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी आइकॉनिक फिल्म बनाने वाले यश चोपड़ा 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने के बाद 2013 में उन्हें फिल्मफेयर अवाॅर्ड दिया गया, जिसे उनकी पत्नी ने रिसीव किया था।

 

देव आनंद

 

 

भारतीय सिनेमा के इस महान अभिनेता की मृत्यु 2011 में हुई थी। इसके बाद साल 2013 में भारतीय डाक विभाग ने उनको सम्मानित करते हुए एक विशेष स्‍टांप जारी किया…Next

 

Read More:

कभी अक्षय के साथ इस अभिनेत्री ने किया था काम, आज दिखती हैं ऐसी

15 मिनट की चैट के एवज में इस अभिनेत्री ने राजकुमार से वसूले 5 लाख डॉलर

इस अभिनेत्री से शादी करना चाहते थे गोविंदा, मां बनी रुकावट

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh