बॉलीवुड में स्टारडम मिलने के बाद सेलेब्स की लाइफ पूरी तरह बदल जाती है। शूटिंग से लेकर इवेंट तक की वजह से उनकी लाइफ काफी बिजी हो जाती है। स्टारडम की वजह से सितारे फैंस से भी घिरे रहते हैं। उनकी हर एक एक्टिविटी पर फैंस की नजर रहती है। इन सब बातों की वजह से ज्यादातर सेलेब्स अपने परिवार से अलग दूसरे घर में रहने लगते हैं। हालांकि, उनका अपने परिवार के प्रति प्रेम बना रहता है, लेकिन स्टारडम की वजह से वे आम लोगों की तरह नहीं रह पाते। मगर बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जो स्टारडम मिलने के बाद भी अपने परिवार के साथ अपने पैतृक घर में ही रहते हैं। आइये आपको ऐसे 5 सितारों के बारे में बताते हैं, जो आज भी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या का जबरदस्त स्टारडम है। खूब दौलत और शोहरत होने के बावजूद आज भी अमिताभ के बेटे-बहू अपनी फैमिली के साथ ही रहते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने शायद ही कभी फैमिली से अलग रहने के बारे में सोचा हो।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं। हाल ही में आई टाइगर की फिल्म ‘बागी 2’ ने जबरदस्त सफलता पाई। इसमें टाइगर के एक्शन की खूब तारीफ हो रही है। मगर स्टारडम मिलने के बाद भी टाइगर अपनी फैमिली के साथ ही रहते हैं।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने कई फिल्मों काम किया है और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। मां मोना सूरी के दुनिया से चले जाने के बाद अर्जुन अपनी बहन के साथ उसी घर में रहते हैं। अर्जुन, बोनी कपूर और मोना सूरी के लड़के हैं।
सलमान खान
सलमान खान बी-टाउन के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं। कहा जाता है कि उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। सलमान के पास दौलत-शोहरत की कमी नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है। मगर आज भी वे अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं।
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के लड़के हैं। राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद रितेश ने बॉलीवुड में करियर बनाया। रितेश आज भी पत्नी जेनिलिया, दोनों बेटों और मां के साथ अपने पिता के घर में ही रहते हैं…Next
Read More:
डेटा लीक मामले से जुड़े वो 10 सवाल, जिन पर हकलाते नजर आए जुकरबर्ग!
बॉलीवुड के वो 5 स्टार्स, जो अपनी फिल्मों में खुद करते हैं एक्शन स्टंट!
IPL में भाई इरफान ने दिया ‘चैलेंज’, यूसुफ पठान ने इस अंदाज में किया स्वीकार
Read Comments