सलमान खान का बॉलीवुड में अलग ही रुतबा माना जाता है। कहा जाता है कि वे दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही पूरे दिल से निभाते हैं। उन्होंने कई ऐसे लोगों को बॉलीवुड में मौका दिलाया, जो आज बड़े सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने सलमान से पंगा लिया और उनके कॅरियर को नुकसान हुआ। सलमान की नाराजगी की वजह से बड़े सितारों को भी नुकसान पहुंचा है। हाल के दिनों में अरिजीत सिंह इसी वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं। आइये आपको बॉलीवुड के ऐसे ही पांच सितारों के बारे में बताते हैं, जिन्हें सलमान से दुश्मनी महंगी पड़ी।
हिमेश रेशमिया
हिमेश का कॅरियर सलमान खान की वजह से ही शुरू हुआ था। उन्होंने पहली बार सलमान की फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए गाने कंपोज किए थे। मगर पॉपुलरटी के बाद हिमेश सलमान से दूर होने लगे। एक समय ऐसा भी आया जब सलमान ने हिमेश को अपनी एक फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज करने को कहा और हिमेश ने मना कर दिया। इस वजह से सलमान हिमेश से नाराज हो गए और उन्होंने एक रियलिटी शो पर हिमेश की आवाज का मजाक भी उड़ाया। हालांकि, 2013 में आई सलमान की फिल्म ‘जय हो’ के लिए हिमेश ने गाने कंपोज किए, लेकिन कहा जाता है कि इन दोनों में अब पहले जैसे संबंध नहीं हैं।
ऐश्वर्या राय
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर जगजाहिर रहा है। इन दोनों का प्यार जितना खुशनुमा था, ब्रेकअप उतना ही विवादित। इस वजह से ऐश्वर्या को कई नुकसान हुए, लेकिन सबसे बड़ा नुकसान ये हुआ कि उनके हाथ से कई फिल्में चली गईं। फिल्म ‘चलते चलते’ में शाहरुख खान के साथ पहले ऐश्वर्या राय को लिया गया था। एक दिन सलमान अचानक ऐश्वर्या से मिलने सेट पर जा पहुंचे। इसके बाद वहां जो कुछ हुआ उसका नतीजा ये रहा कि ‘चलते चलते’ से ऐश्वर्या राय को निकाल दिया गया और रानी मुखर्जी को लिया गया।
विवेक ओबेरॉय
सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू किया। तब विवेक इंडस्ट्री में नए थे और शुरुआती हिट फिल्मों की वजह से उनका नाम बनना शुरू हो गया था। मगर जब सलमान को पता लगा कि विवेक उनकी एक्स ऐश्वर्या को डेट कर रहे हैं, तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। समान और विवेक के बीच विवाद भी सुर्खियों में रहा। सलमान खान विवेक से ऐसे नाराज हुए कि उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया और आखिरकार उनका फिल्मी कॅरियर ठप पड़ गया।
ऋतिक रोशन
संजय लीला भंसाली ने जब फिल्म ‘गुजारिश’ शुरू की, तो सलमान की इच्छा थी कि इस फिल्म में भंसाली उन्हें कास्ट करें। मगर भंसाली ने सलमान की जगह फिल्म में ऋतिक रोशन को ले लिया। इस बात से सलमान को गुस्सा आ गया। उन्होंने इस फिल्म की ऐसी बेइज्जती की कि दर्शकों ने इससे किनारा कर लिया और गुजारिश बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
अरिजीत सिंह
इन दिनों सलमान की नाराजगी झेल रहे हैं अरिजीत सिंह। दरअसल, सलमान एक अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे थे और इसमें पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को एक अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड लेने के लिए अरिजीत को स्टेज तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लग गया। इस पर मजाक करते हुए सलमान ने अरिजीत को कहा कि सो गए थे क्या? अरिजीत ने सलमान को जवाब देते हुए कहा कि क्या करें, सुला दिया था आप लोगों ने। बस, सलमान को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने भी अरिजीत के गाने की मिमिक्री कर डाली। इसके बाद सलमान ने डायरेक्टर्स के सामने शर्त रख दी कि जिस फिल्म में वो काम करेंगे, उसमें अरिजीत के गाने नहीं होने चाहिए। इससे अरिजीत को काफी नुकसान हुआ। इस बात को लेकर अरिजीत ने कई बार सलमान से माफी भी मांगी, लेकिन सलमान आज तक नहीं माने…Next
Read More:
छोटे कस्बे से शुरू हुआ था अवनी का सफर, दिलचस्प है फाइटर पायलट बनने की कहानीबॉलीवुड के वो 5 सितारे, जो अब शायद ही करें सलमान के साथ फिल्मों में काम!आप विधायकों पर मारपीट का आरोप लगाने वाले अंशु प्रकाश का ऐसा रहा है कॅरियर
Read Comments