बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। इनमें कुछ हिट होती हैं, तो कुछ उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं। बॉलीवुड फिल्मों के बारे में कहा जाता है कि फिल्म के अंत पर उसके हिट और फ्लॉप होने का काफी असर पड़ता है। आमतौर पर भारतीय दर्शकों को हैप्पी एंडिंग वाली फिल्में ज्यादा पसंद आती हैं। मगर बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनीं, जिनमें अंत में हीरो-हीरोइन के किरदार की मौत हो जाती है फिर भी वे फिल्में हिट हुईं। आइये आपको ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें अंत में हीरो-हीरोइन के किरदार की मौत हो जाती है।
इशकजादे
लखनऊ के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म से अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। युवाओं में यह फिल्म खूब पसंद की गई थी। फिल्म के अंत में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के किरदार की मौत हो जाती है।
राम-लीला
फिल्म ‘राम लीला’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। यह फिल्म एक गैंगस्टर लव स्टोरी होती है, जिसमें अंत में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के किरदार की भी मौत हो जाती है।
पद्मावत
जबरदस्त विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म ‘पदृमावत’ लंबे समय तक सुर्खियों में रही। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा लीड किरदार में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर थे। फिल्म के अंत में दीपिका और शाहिद कपूर के किरदार की मौत हो जाती है।
गैंगस्टर
इमरान हाशमी, कंगना रनौत और शाइनी आहूजा स्टारर इस फिल्म के गाने खूब पॉपुलर हुए थे। यह कंगना की डेब्यू फिल्म थी। प्रेम त्रिकोण पर बनी इस फिल्म में शाइनी आहूजा, इमरान हाशमी और कंगना रनौत, तीनों के किरदार मर जाते हैं।
दिल से
शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की यह बेहतरीन फिल्म थी। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। शाहरुख और मनीषा की जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आई। इस फिल्म के अंत में भी दोनों के किरदार की मौत हो जाती है…Next
Read More:
गंभीर बीमारियों को मात दे चुके हैं ये 5 बड़े सितारे
बॉलीवुड की वो 5 हीरोइनें, जिन्होंने अपने से कम उम्र के हीरो के साथ पर्दे पर किया रोमांस
Read Comments