ऐसा कई बार देखने को मिला है की फिल्म में हीरे की विलेन के किरदार के तौर पर मशहूर हो जाते हैं। संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म ‘पद्मावत’ ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का नेगेटिव किरदार प्ले किया है। वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्म में नेगेटिव किरदार के बावजूद उसने शानदार कमाई की है। इससे पहले भी बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें हीरो ने नेगेटिव रोल किया, लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्सऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में कामयाब रही।
1. वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई
साल 2010 में आई फिल्म ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ में अजय देवगन ने एक गैंगस्टर का किरदरा निभाय था। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ, कंगना रनौत और इमरान हाशमी भी थे। इस फिल्म के डॉयलॉग और अजय देवगन के किरदर को लोगों ने बेहद पंसद किया था। फिल्म ने करीब 58 करोड़ तक की कमाई तकी की थी।
2. धूम-2
धूम में जहां जॉन अब्राहम ने फिल्म में चोर की भूमिका निभाई थी, वहीं धूम-2 में ऋतिक रोशन ने चोर की भूमिका निभाई थी। ऋतिक के साथ इस फिल्म में ऐश्वर्या राय भी थी। इस फिल्म ने 81 करोड़ तक की कमाई की थी, इसे ऋतिक रोशन के दमदार किरदार के लिए जाना जाता है।
3. फैन
इस फिल्म में शाहरुख ने दो किरदार निभाए थे, फिल्म में शाहरुख ने गौरव और आर्यन खन्ना का किरदरा निभाया था। फैन में शाहरुख ने दोनों ही किरदारों के बहतरीन तरीके से निभाया था। फैन ने करीब 85 करोड़ तक की कमाई की थी।
4. फना
साल 2006 में आई फिल्म फना में आमिर-काजोल की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के लगभग सारे गाने भी हिट हुए थे और ऊपर से आमिर की शायरी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। फिल्म में आमिर ने एक टेररिस्ट का किरदार निभाय था, फिल्म ने 52 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
5. शूटआउट एट वडाला
फ़िल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ की कहानी जॉन अब्राहम के किरदार मनोहर सुर्वे के आसपास घूमती है। फिल्म में जहां वो विलेन थे वहीं वो हीरे भी थे। इस फिल्म में अनिल कपूर, कंगना राणावत, तुषार कपूर, मनोज बाजपाई थे। फिल्म ने करीब 53 करोड़ तक की कमाई की थी।…Next
Read More:
माइकल जैक्सन से श्रीदेवी तक, इन सितारों ने बाथरूम में ली आखिरी सांस
दुबई के इस आलीशान होटल में रुकी थीं श्रीदेवी, इतना है एक रात का किराया
श्रीदेवी को यूं ही नहीं कहा जाता था लेडी अमिताभ, सफलता से विवाद तक दोनों में कॉमन हैं ये बातें
Read Comments