Menu
blogid : 319 postid : 1390155

बॉलीवुड की डबल रोल वाली 5 फिल्‍में, जिन्‍होंने बॉक्‍स ऑफिस पर जमकर की कमाई

बॉलीवुड फिल्‍मों में डबल, ट्रिपल रोल करना अभिनेताओं के लिए कोई नई बात नहीं है। बी-टाउन में इसका प्रचलन लंबे समय से है। ऐसी फिल्‍में दर्शकों को भी खूब पसंद भी आती हैं। यह‍ इंडस्‍ट्री का आजमाया हुआ फाॅर्मूला है, जिसे बॉलीवुड के कई एक्टर और डायरेक्टर प्रयोग में ला चुके हैं। साल 2017 में आई वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वां 2’ इस बात का सबूत है। आइये आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी डबल रोल वाली फिल्‍मों के बारे में बताते हैं, जिन्‍होंने सबसे ज्‍यादा कमाई की है।

 

 

जुडवां 2

 

 

सलमान खान की साल 1997 में आई फिल्म ‘जुड़वां’ का सीक्वल बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट हुआ था। इस फिल्म में वरुण धवन ने डबल रोल किया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म ने 138 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

 

 

कंगना ने फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में डबल रोल किया था। कंगना ने दोनों किरदार में बेहतरीन अभिनय किया था। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। इस फिल्‍म के कई ऐसे डायलॉग हैं, जो कंगना के कई फैंस को आज भी याद होंगे। इस फिल्म ने 152 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

प्रेम रतन धन पायो

 

 

सलमान खान को बॉलीवुड में फिल्‍म हिट कराने का फॉर्मूला माना जाता है। दबंग खान हर किरदार में दर्शकों को पसंद आते हैं। फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर भी कुछ ऐसा ही था। इस फिल्‍म ने बॉक्स-ऑफिस पर 207.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

कृष 3

 

 

‘कृष’ को बॉलीवुड का पहला सुपरहीरो कहा जाता है। इस सीरीज की सभी फिल्‍में दर्शकों ने खूब पसंद की। बच्‍चों में इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता था। कृष-3 में ऋतिक रोशन ने कृष्णा और रोहित नाम के दो किरदार निभाए थे। इस फिल्‍म ने 240.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

धूम-3

 

 

‘धूम’ सीरीज की सभी फिल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई है। इन फिल्‍मों में एक्‍शन और रोमांस का कॉकटेल दर्शकों को खूब पसंद आया। धूम-3 में आमिर खान ने डबल रोल निभाया था। आमिर को दोनों रूप में दर्शकों ने पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 280.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया…Next

 

Read More:

गंभीर बीमारियों को मात दे चुके हैं ये 5 बड़े सितारे

बॉलीवुड की वो 5 हीरोइनें, जिन्‍होंने अपने से कम उम्र के हीरो के साथ पर्दे पर किया रोमांस

लालू के बेटे की शादी में दिख सकती है विपक्षी एकता की झलक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh