Menu
blogid : 319 postid : 1390202

टीवी के 5 सितारे, जिन्‍होंने गुप-चुप रचाई शादी!

सेलेब्रिटीज को लेकर फैंस में जबरदस्‍त क्रेज रहता है। उनसे जुड़ी हर बातें फैंस जानना चाहते हैं। सेलेब्‍स की प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल, फैंस उनकी हर बातों पर नजर रखते हैं। खासकर अपने फेवरेट सितारों के लव अफेयर, ब्रेकअप और शादी पर लोगों की हमेशा निगाह बनी रहती है। मगर कुछ ऐसे से‍लेब्रिटी हैं, जिन्‍होंने चुपचाप शादी रचाई। इनकी शादी की खबर ज्‍यादातर लोगों को नहीं लग पाई। शादी के बाद इन सेलेब्‍स ने या इनके दोस्‍तों ने इसकी जानकारी फैंस से शेयर की, तब उन्‍हें इसका पता चला। आइये आपको ऐसे ही 5 सेलेब्‍स के बारे में बताते हैं, जिन्‍होंने गुपचुप शादी रचाई।

Avanish Kumar Upadhyay
Avanish Kumar Upadhyay26 Apr, 2018

 

 

रोशेल राव-कीथ सिक्वेरा

 

 

इन दोनों ने शादी करने से पहले 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। किसी को पता चलने से पहले ही रोशेल के होमटाउन महाबलीपुरम में चुपचाप शादी कर ली, उसके बाद फोटो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। कीथ ने शादी के बारे में बताते हुए कहा, ‘रोशेल को अपने होमटाउन में शांति से शादी करनी थी। हमारे लिए यह एक आध्यात्मिक सफर था और ये सब कुछ हमारे दिल के बहुत करीब था।’ बता दें कि दोनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में नजर आए थे।

 

गौरव चोपड़ा-हितिषा चिरंदा

 

 

टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव चोपड़ा ने बैंगलुरू की रहने वाली हितिषा से 19 फरवरी को दिल्ली में शादी कर ली। लोगों को गौरव की शादी का पता तब चला, जब उनकी शादी की एक तस्वीर लीक हो गई। इस बारे में गौरव ने कहा था, ‘मैं हमेशा से चाहता था कि मेरी शादी बहुत प्राइवेट हो। ये आपकी जिंदगी के उन लम्हों में से है, जिन्‍हें आप मीडिया का फ्लेवर, कलीग्स और बड़े सेलिब्रिटीज से दूर रखना चाहते हैं।’

 

अयाज खान-अमिश खान

 

 

‘दिल मिल गए’ में अपने रोल के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अयाज खान की शादी उनके मेहमानों के लिए भी सरप्राइज थी। सबको बताया गया था कि यह उनकी सगाई का फंक्शन है, लेकिन जब सब पहुंचे, तो पता चला कि यहां शादी होने वाली है। 16 मार्च को इन दोनों ने शादी की और इनकी शादी की खबर एक्टर करण सिंह ग्रोवर व बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया से शेयर की थी।

 

नेहा सक्सेना-शक्ति अरोड़ा

 

 

ये दोनों टीवी कलाकार पहली बार ‘तेरे लिए’ शो के सेट पर 2010 में मिले थे। इन्होंने ‘नच बलिये 7’ समेत कई शोज में एक साथ काम किया। लंबे समय तक रिलेश‍नशिप में रहने के बाद दोनों ने चुपचाप 6 अप्रैल को शादी कर ली। नेहा ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट इंस्‍टाग्राम पर की।

 

मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर

 

 

इस लिस्‍ट में सबसे नया नाम मिलिंद सोमण और अंकिता का है। फेमस मॉडल व अभिनेता मिलिंद सोमण और उनसे 25 साल छोटी अंकिता ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और आखिरकार दोनों ने 22 अप्रैल को महाराष्ट्र के अलीबाग में शादी कर ली। इन दोनों की शादी का पता भी लोगों को शादी के बाद ही चला…Next

 

Read More:

गंभीर बीमारियों को मात दे चुके हैं ये 5 बड़े सितारे

बॉलीवुड की वो 5 हीरोइनें, जिन्‍होंने अपने से कम उम्र के हीरो के साथ पर्दे पर किया रोमांस

लालू के बेटे की शादी में दिख सकती है विपक्षी एकता की झलक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh