Menu
blogid : 319 postid : 1383969

बॉलीवुड के इन 5 गानों को लेकर जमकर हुआ बवाल, कोर्ट तक पहुंचा मामला!

बॉलीवुड के गाने किसी भी वर्ग के लिए मनोरंजन का एक बड़ा साधन हैं। कोई पार्टी हो या फ्री टाइम या फिर अकेले ट्रैवेल, हम बॉलीवुड के गानों से अपना मनोरंजन करते रहते हैं। पार्टियों में इन गानों पर थिरकते हैं, तो अकेले होने पर इन्‍हें सुनकर अपनी बोरियत दूर करते हैं। बी-टाउन में जिस तरह फिल्‍मों का दौर बदला, वैसे ही गानों में भी बदलाव अाया। बावजूद इसके हम अपने मूड के हिसाब से पुराने से लेकर नए गाने तक सुनते हैं। मगर कभी-कभी इंडस्‍ट्री में ऐसे गाने भी बने, जिन पर विवाद भी हुआ। इन गानों में यूज किए गए कुछ शब्‍दों को लेकर लोगों को आपत्ति थी। आइये आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही पांच विवादित गानों के बारे में।


songs



bhag bhag DK bose


रिलीज के बाद से ही इस गाने ने खूब धमाल मचाई। आज भी यंगस्‍टर्स इसे गाते हुए सुने जाते हैं। मगर लोगों का मानना था कि फिल्म ‘डेली बेली’ के इस गाने में गाली का प्रयोग किया गया है, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ।


आजा नच ले नच ले…


aajaa nach le


यह गाना खूब पसंद किया गया था, लेकिन इससे विवाद भी जुड़ा। माधुरी दीक्षित की कमबैक फिल्म ‘आजा नच ले’ में एक जगह माधुरी ‘मोची’ को लेकर कुछ बोलती नजर आ रही थीं। इसे लेकर मोची समुदाय ने हंगामा किया था। बाद में यह शब्द गाने से हटा दिया गया।



munni badnam


दबंग फिल्‍म का यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ था। शादी-पार्टी में यह गाना अाज भी बजाया जाता है। मगर सलमान खान की फिल्म के इस आइटम नंबर को लेकर खूब विवाद भी हुआ था। इस गाने में ‘झंडू बाम’ शब्‍द का इस्तेमाल हुआ था, जिसे लेकर आपत्ति जताई गई।



ajaa ajaa dil nichode


कमीने फिल्‍म का यह गाना बच्‍चों और युवाओं में खूब पसंद किया गया। जिसे देखो वही इस गाने को गुनगनाते हुए नजर आ जाता था। इस गाने में एक जगह ‘तेली का तेल’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी।



ek chumma tu hamka udhar de de


शिल्पा शेट्टी और गोविंदा की फिल्म ‘छोटे सरकार’ का यह गाना खूब पॉपुलर हुआ था। यह गाना हर किसी की जुबां पर चढ़ गया था। उस दौर में ज्‍यादातर लोगों को यह गाना गाते हुए सुना जाता था। मगर इस गाने को लेकर विवाद भी हुआ था। इस गाने की अगली लाइन है ‘अउर बदले में यूपी-बिहार लई ले’, जिसकी वजह से यूपी-बिहार के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। इसे लेकर झारखंड की एक अदालत में केस भी चला…Next


Read More:

 एमपी उपचुनाव में शिवराज और सिंधिया आमने-सामने, दोनों पार्टियों ने झोकी ताकत
मेट्रो में यात्रियों ने की 35 लाख की चोरी! इस तरह हुआ खुलासा
कंगना की ‘मणिकर्णिका’ का विरोध, जानें क्‍या है इसके पीछे की असली वजह

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh