Menu
blogid : 319 postid : 1389642

बॉलीवुड के वो 6 सितारे, बड़े घोटालों से जुड़े जिनके नाम!

बॉलीवुड सितारों के लाखों-करोड़ों फैंस होते हैं। ये फैंस इन सितारों को अपना आइकॉन भी मानते हैं। सेलेब्‍स की स्‍टाइल से लेकर उनकी बातों को भी फैंस फॉलो करना चाहते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे मामले भी सामने आए, जब फैंस को इन सितारों की वजह से झटका भी लगा। बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे हैं, जिनका नाम घोटालों से भी जुड़ा। ऐसी खबरें सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ आमलोग भी हैरान रह गए। आइये आपको बॉलीवुड के ऐसे ही 6 सितारों के बारे में बताते हैं, जिनका नाम घोटालों में जुड़ा।

 

 

शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी

 

 

शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम 500 करोड़ के ऑनलाइन पोंजी स्कैम से जोड़ा गया था, जिसे कथित रूप से गाजियाबाद के एक फर्म ने खरीदा था। शाहरुख और नवाज के नाम शिकायत में दर्ज करवाए गए थे, जिसमें बताया गया था कि उन्होंने वेबवर्क ट्रेड लिंक्स के पोर्टल पर लॉन्च हुई एक वेबसाइट को प्रमोट किया। हालांकि, पुलिस ने दोनों सितारों पर आरोप नहीं लगाया। शिकायत के मुताबिक, वेबट्रेड लिंक्स के मालिक अनुराग जैन और संदेश वर्मा लोगों को शाहरुख और नवाज को ब्रांड एंबेसडर बताकर उनके नाम पर ठगते थे।

 

मिनीषा लांबा

 

 

यूएई प्रॉपर्टी स्कैम में मिनिषा के नाम पर स्टैलियन प्रॉपर्टीज को बेचकर दुबई में लोगों को लूटा गया था। इस मामले में मिनिषा ने बयान दिया था कि यह बेहद दुखद है कि उनके नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। इस स्कैम में पीड़ित लोगों का कहना था कि उन्होंने 2.45 मिलियन डॉलर जमा करवाए थे और उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि हाई प्रोफाइल फीमेल स्टार्स उनकी पड़ोसन होंगी। इस स्कैम के चलते 3 लोगों को जेल हुई और स्टैलियन प्रॉपर्टीज पर केस चल रहा है।

 

अमिताभ बच्चन

 

 

पनामा पेपर्स लीक से खुलासा हुआ कि विदेशों में रजिस्टर्ड नकली कंपनियों के नाम पर पैसे जमा कर टैक्‍स बचाया जा रहा है। पनामा पेपर्स में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी नाम आया था। इस स्कैम के चलते देश के आईटी विभाग ने काफी कड़ी जांच की थी। हालांकि, अमिताभ ने खुद को बेकसूर बताया था। उन्‍होंने कहा कि वे पहले भी एक ऐसे ही मामले का शिकार हो चुके हैं। वे भारत के एक जिम्मेदार नागरिक हैं और जो भी जांच होती है, उसमें वे हमेशा सहयोग करेंगे।

 

ऐश्वर्या राय

 

 

अमिताभ के साथ उनकी बहू ऐश्वर्या का भी नाम पनामा पेपर्स में आया था। ऐश ने इस मामले को गलत और झूठा बताया था। पनामा पेपर्स का मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा।

 

जेनिलिया

 

 

जेनिलिया के खिलाफ 2012 में एक अरेस्ट वारंट जारी हुआ था। इसके तहत वे 250 करोड़ के स्कैम केस की भागीदार थीं। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में जेनिलिया पर 120(b) (षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वासघात) और 506 (धमकी देना) जैसी धाराएं लगाई थीं। मामले में पीड़ित द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया था कि मिस अंजनिपुत्र इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की ब्रांड अम्बेसडर जेनिलिया ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पीड़ित से धोखाधड़ी की। उसने आरोप लगाया कि जेनिलिया ने उससे झूठे वादे करके पैसे ऐंठे। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि फर्म ने अनौपचारिक रूप से 500 प्लॉट्स बेचे…Next

 

Read More:

IPL में शानदार रहा स्मिथ-वॉर्नर का प्रदर्शन, अब ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं दावेदार

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

मायावती ने उपचुनावों में सपा से दूरी बनाकर चला बड़ा सियासी दांव!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh