भारत औऱ पाकिस्तान वैसे तो कहने को पड़ोसी हैं, लकिन अकस्र दोनों देशों के बीच तनाव बने रहते हैं औऱ पिछल कुछ सालों में ये तनाव और बड़ गय है। आए दिन भारतीय फिल्में पड़ोसी मुल्क में रिलीज नहीं होने दी जाती हैं, जबकि कई ऐसे टीवी शोज भी हैं जिन्हें पाकिस्तान में बैन किया गया है। भारत में भी हुए कुछ हमलों के बाद पाकिस्तनी चैनल ‘जिंदगी’ का प्रसारण बंद कर दिया गया, रिपोर्ट्स के मुताबिक पड़ोसी मुल्क में ‘फिल्माजिया’ चैनल भारतीय शोज का प्रसारण करता है, लेकिन उस पर ये 7 टीवी शोज बैन हैं।
1. बिग बॉस
मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ पाकिस्तान में बैन है। दिलचस्प बात ये है कि शो को सलमान खान होस्ट करते हैं और पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर भी उनका राज चलता है। इस शो को जितना पसंद भारत में किया जाता है, उतना ही पसंद पाकिस्तान में भी। लेकिन दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हुए तो यह शो अपने 9वें सीजन से ही पड़ोसी मुल्क में बैन है।
2. नागिन
टीवी सीरियल ‘नागिन’ ने मौनी रॉय को स्टार बना दिया। अब वो फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। यह फैंटेसी शो जब अपने दूसरे सीजन में था, तब इसे पाकिस्तान में बैन किया गया। ये टीवी की दूसरा सीजन भी काफी लोकप्रिय रहा था।
3. थपकी प्यार की
यह टीवी सीरियल एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे बोलने में हकलाहट होती है। हालांकि, वह फिर भी जिंदगी की हर चुनौती का सामना करती है। नौकरी करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए थपकी अकेले ही शहर की ओर चल देती है,हालांकि अब ये शो बंद हो गया है, लेकिन जब ये चल रहा था तब भी ये टीवी शो पाकिस्तान में बैन था।
4. ये है मोहब्बतें
इस इंडियन टीवी शो में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह एक ऐसी औरत की कहानी है, जो एक बच्ची के करीब जाने के लिए उसके पिता से शादी कर लेती है। इस शो को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के दर्शक भी काफी पसंद करते थे। लेकिन अब यह वहां बैन है।
5. कुबूल है
‘कुबूल है’ की कहानी भारतीय मुस्लिम परिवार पर आधारित है। इस टीवी शो को भारतीय छोटे पर्दे पर मुस्लिम समाज पर आधारित नई कहानियां शुरू करने का क्रेडिट दिया जाता है। इस शो को पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया गया। लेकिन अब यह वहां टेलीकास्ट नहीं होता।
6. भाभी जी घर पर हैं
शिल्पा शिंदे ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी सीरियल से इस कदर पॉपुलर हुईं कि ‘बिग बॉस-11’ का खिताब भी उनके नाम रहा। हालांकि, वो अब ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो का हिस्सा नहीं हैं। यह दो औरतों की कहानी है, जिनका घर आमन-सामने है। इन दोनों के ही पति अपनी पत्नी से ज्यादा एक-दूसरे की पत्नी पर ध्यान देते हैं।
7. मे आई कम इन मैडम
एक ऐसा आदमी जिसे उसकी पत्नी से कोई खास अटेंशन नहीं मिलती, वह अपनी खूबसूरत बॉस को दिल दे बैठता है। कॉमेडी का मामला है। यह आदमी अपनी मैडम का ध्यान खींचने की हर संभव कोशिश करता है। पड़ोसी मुल्क में इसे भी बैन कर दिया गया है।…Next
Read More:
आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज
80-90 के दशक की ये 5 हिट जोड़ियां फिर मचाएंगी बड़े पर्दे पर धमाल!
‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर
Read Comments