Menu
blogid : 319 postid : 1395177

ये 8 अभिनेत्रियां आर्मी परिवारों से रखती हैं ताल्लुक, शहीद हो चुके हैं इस एक्ट्रेस के पिता

मातृभूमि और देशवासियों की रक्षा के लिए हमारे जवान हमेशा तत्पर रहते हैं। भारत की तरफ गलत इरादों से देखने वाले आतंकियों को ये नेस्तनाबूद कर देते हैं। जब भी हम किसी वर्दी वाले को देखते हैं तो उसके लिए एक सम्मान की भावना तुरंत आती है। सीना चौड़ा हो जाता है। सिर फख्र से उठ जाता है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो भारतीय सेना पर आधारित होती हैं। बॉलीवुड का मिलिट्री कनेक्शन सिर्फ फिल्मों तक ही सिमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड की कई ऐसी हस्तियां है, जो सेना के परीवारों से आती हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेस भले ही एक रंगीन दुनिया से जुड़ी हुई होती है, उनका ज्यादातर वक्त लाइट,कैमरा के पीछे जाता है। लेकिन आज हम आपको उन सितारो के बारे में बताएंगे जो आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं, लेकिन उन्होंने अपने माता या पिता का काम न चुनकर बॉलीवुड को चुना। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिनका आर्मी बैकग्राउंड से वास्ता है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh24 Feb, 2019

 

cover

 

 

1. अनुष्का शर्मा

 

anushka

 

अनुष्का और विराट की शादी की खबरें बाजार में गर्म है। दोनों ने 4 साल के अफेयर के बाद शादी की है। वैसे अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा कर्नल है, लेकिन वो अब रिटायर हो चुके हैं। अनुष्का ने बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे मॉडलिंग के लिए मुंबई आ गईं, उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (2008) से की। इसके बाद फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) में इनके किरदार को काफी सराहा गया। इन दोनों ही फिल्मों के लिए अनुष्का को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

 

2. प्रिटी जिंटा

 

Preity-Zinta

 

प्रिटी जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा आर्मी में मेजर थे। हालांकि, अब वे इस दुनिया में नहीं हैं। प्रिटी ने 1998 में फिल्म ‘दिल से’ से डेब्यू किया था। उन्होंने ‘सोल्जर’ (1998), ‘क्या कहना’ (2002), ‘कल हो ना हो’ (2003), ‘कोई मिल गया’ (2003), ‘वीर जारा’ (2004), ‘कभी अलविदा ना कहना’ (2006) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। प्रिटी को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

 

3. सुष्मिता सेन

 

sushmita-father

 

सुष्मिता सेन के पिता सुबीर सेन इंडियन एयर फोर्स में विंग कमांडर रहे हैं। सुष्मिता ने 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके साथ ही वो एक सफल मॉडल हैं, सुष्मिता ने दो बच्चियों को भी गोद लिया है।

 

4. प्रियंका चोपड़ा

 

Priyanka Chopra

 

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका के पिता भी आर्मी से हैं, उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा दोनों ही आर्मी में फिजिशियन थे। हालांकि, अब प्रियंका के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘द हीरो’ (2003) से डेब्यू किया था। अब वो दुनियाभर में जना माना नाम हैं।

 

5. लारा दत्ता

 

Lara-Dutta-

 

लारा दत्ता मिस इंटरकांटिनेंटल की भी विजेता रह चुकी हैं, साथ ही उन्होंने साल 2000 में मिस यूनीवर्स का भी खिताब जीता था। लारा के पिता एलके दत्ता आर्मी में विंग कमांडर रहे हैं। लारा ने 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ से डेब्यू किया था, लारा ने शाहरुख के साथ डॉन में भी काम किया है।

 

6. गुल पनाग

 

अपने कूल अंदाज के लिए जाने वाली अभिनेत्री गुल पनाग के पिता एचएस पनाग भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे। पिता की पोस्टिंग की वजह से उनका बचपन कई शहरों में बीता। पंजाब के संगरूर से लेकर चंडीगढ़, म्हो, लेह, वेलिंग्टन और तमिलनाडु से इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। फिर पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया।

 

7. नेहा धूपिया

 

 

पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया भी नेवी बैकग्राउंड से आती हैं। नेहा के पिता प्रदीप धूपिया इंडियन नेवी में कमांडर थे। ऐक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के नेवल पब्लिक स्कूल से की।

 

8. निमरत कौर

 

 

निमरत कौर के पिता भूपेंद्र सिंह आर्मी में मेजर पद पर तैनात थे। साल 1994 के एक आतंकी हमले में हिजबुल-मुजाहिदीन ने उनके पिता को बंदी बना कर उनकी हत्या कर दी थी। तब निम्रत के पिता की उम्र सिर्फ 44 साल थी। उन्हें बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।…Next

 

Read More:

आशिकी के बाद राहुल रॉय को 60 फिल्मों के ऑफर आए थे एक साथ, इन एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम

जल्द टीवी पर गामा पहलवान की कहानी लेकर आएंगे सलमान, सोहेल खान निभाएंगे किरदार

सनी देओल और रवी शास्त्री से थे अमृता सिंह के रिश्ते, तलाक के बाद मांगे थे इतने करोड

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh