Menu
blogid : 319 postid : 1396039

90 के दशक का मशहूर टीवी सीरियल ‘राजा और रेंचो’ याद है आपको? जानें अब कहां है इसके कलाकार

छोटे पर्दे के कुछ शो आज भी लोगों के जेहन में ऐसे ताजा है मानो कल की ही बात हो। 90 के दशक के कुछ ऐसे ही बेहतरीन टीवी शो थे, जो आज भी लोगों को याद हैं. इन्हीं में से एक शो था राजा और रेंचो जो डीडी मेट्रो पर 1997 में आता था। इस शो में वैसेे तो एक आम जासूसी  कहानियां दिखाई जाती थी लेकिन बंदर और इंसान की इस खास जोड़ी ने खूब रंग जमाया था, अगर आपको इन किरदारों की झलक हम एक बार फिर से दिखाएं, तो आपको जरुर अपना बचपन और ये कमाल का शो याद आएगा. साथ ही करीब दो दशकों बाद ऐसे दिखते हैं राजा।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal31 May, 2019

 

 

राजा और रेंचो की कहानी याद है?

वैसे तो 90 के दशक में दूरदर्शन पर जितने भी शो आए वो लगभग सभी को याद हैं। उस दौर में शक्तिमान से लेकर और दूसरे कार्यक्रम लोगों को खूब भाते थे. इस दौर में डीडी मेट्रो पर राजा और रेंचो की कहानी आई, जिसमें एक इंसान और एक बंदर की दोस्ती और उनके दिमाग के बखूबी दिखाया गया। राजा और रेंचो की कहानी एक इंसान और बंदर के इर्द गिर्द घूमती थी, जिसमें दोनों किरदार मिलकर जासूसी का काम करते थे। दोनों की पर्दे पर साथ की जोड़ी को लोगों ने न केवल पंसद किया बल्कि इनके काम के तरीके को भी खूब वाहवाही मिली।

 

बंदर करीब 50 से अधिक बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुका है

 


इस शो में खास था बंदर जो हर किसी के लिए एक हैरान कर देने वाला किरदार था। वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी ये बंदर करीब 50 से अधिक बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुका है। वैसे इस शो में बंदर का खास दोस्त था राजा जो उसके हर केस में उसकी मदद करता है। राजा का किरदार निभाने वाले वेद थापर आज भी छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं। वेद को हाल ही में सोनी पर आने वाले शो भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप में राजा जयमल राठौर के किरदार में देखा गया है।

 

बेटी भी कर चुकी हैं बतौर एक्ट्रेस डेब्यू

मेरठ के रहने वाले वेद अपने काम से समय निकालकर अक्सर लोगों की मदद भी करते हैं। वेद एक एनजीओ संस्था चलाते हैं, जो उन लोगों की मदद करते हैं जो प्राकृतिक आपदाओं के शिकार होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी वेद की बेटी भी अब एक एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। वेद की बेटी सोनी के  शो ‘बड़े अच्छे लगते है’ (अब बंद हो चुका है) में काम कर चुकी हैं। इस शो में उन्होंने कादम्बरी राहुल शेरगिल या कैडी के किरदार को निभाया था, जो शो के मुख्य किरदार प्रिया (साक्षी तंवर) की दोस्त हैं।…Next

 

Read More :

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

जया बच्चन और अमिताभ को 24 घंटे के अंदर इस वजह से करनी पड़ी थी शादी, 15 साल की उम्र में शुरू किया था कॅरियर

प्यार में दीवानी होकर शाहिद कपूर को अपना पति कहने लगी थी यह एक्ट्रेस, परेशान होकर शाहिद को करानी पड़ी थी पुलिस रिपोर्ट

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh