Menu
blogid : 319 postid : 1396558

इतिहास की 13 मिनट लम्बी पहली साइंस फिक्शन फिल्म, जिसने बिना डायलॉग के यूनेस्को का ‘वर्ल्ड हेरिटेज’ खिताब जीत लिया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो (ISRO) ने सोमवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक चंद्रयान 2 (Chandrayaan-2) का प्रक्षेपण कर दुनिया को दिखा दिया कि भारत स्पेचस रिसर्च में किसी भी बड़े देश से पीछे नहीं है। चंद्रयान-2 को भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया गया है। पूरी दुनिया में चंद्रयान-2 के बारे में चर्चा हो रही है। इस मिशन से चांद के अनछुए पहलुओं के बारे में जाना जा सकेगा। चांद के वैज्ञानिक पहलू से हटकर अगर बात करें, फिल्मों में विज्ञान से जुड़ी कहानी की, तो इतिहास में सांइस फिक्शन पर आधारित पहली फिल्म में भी चांद मिशन को दिखाया गया है। आज हम आपको ‘A Trip to Moon’ फिल्म से जुड़ी खास बातों से रू-ब-रू कराएंगे।
अगर, आप साइंस फिंक्शन पर आधारित फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, तो आपको इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहिए।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal24 Jul, 2019

 

 

फिल्म इतिहास की पहली साइंस फिक्शन फिल्म
1902 में सबसे पहले साइंस फिंक्शन रिलीज की गई थी। फ्रेंच निदेशक जॉर्ज मेलिएस की बनाई इस फिल्म का नाम था ‘A Trip to Moon’, फ्रेंच भाषा में बनी इस फिल्म का निर्देशन जॉर्ज मेलिएस ने किया था। यह फिल्म सिनेमा के इतिहास में साइंस फिक्शन फिल्मों की सूची में पहले नंबर पर आती है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म को उस समय एक लंबी फिल्म माना गया था। उस समय इस फिल्म की अवधि लगभग 13 मिनट थी। सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म साइलेंट मूवी थी। हालांकि, बाद में दशकों बाद इस फिल्म को कलर करके रिलीज किया गया।

 

 

क्या है कहानी
इसमें खगोलशास्त्रियों के एक समूह की कहानी दिखाई गई थी, जो चांद की यात्रा पर जाते हैं। इनके पास तोप के गोलों की शक्ति से चलने वाला एक स्पेस कैप्सूल होता है जिससे वे चांद पर पहुंचकर उसकी सतह पर रिसर्च करते हैं। बाद में फिल्म को हाथ से भरे हुए रंगों से सजी रंगीन फिल्म के रूप में भी बाजार में लाया गया। इसके अलावा फिल्म में चांद पर रहने वाले सेलेनाइट्स नाम के अंडरग्राउंड समूहों से टक्कर को भी बखूबी पेश किया गया। अपनी यात्रा के बाद खगोलशास्त्री अपने यान के साथ धरती पर समुद्र में उतर जाते हैं और आते समय अपने साथ चांद के एक निवासी सेलेनाइट को भी ले आते हैं। सन 2002 में यह फिल्म यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज फिल्म का दर्जा पाने वाली पहली फिल्म बनी थी।
1902 में बनी इस फिल्म को साइंस फिक्शन फिल्मों में सबसे बेहतरीन माना जाता है।…Next

 

Read More :

अपने स्टार पति के लिए इस अभिनेत्री ने बदला धर्म, लेकिन कभी नहीं पहनी उनकी दी हुई साड़ी

बॉलीवुड इतिहास में इस अभिनेत्री ने की सबसे ज्यादा पढ़ाई, जॉब जाने के बाद बनी हीरोइन

ऋषि कपूर की गर्लफ्रैंड के लिए नीतू सिंह लिखा करती थीं लव लेटर, अपनी शादी से ठीक पहले दोनों हो गए थे बेहोश

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh