Menu
blogid : 319 postid : 1397936

सुशांत के फैंस के निशाने पर आए अर्जुन कपूर, फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड में सुशांत सिंह को रिप्लेस किया गया था

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan24 Jun, 2020

 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म के खिलाफ उनके फैंस सोशल मीडिया पर स​क्रिय हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर अब सुशांत के फैंस के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, 2017 में आई फिल्म हाल्फ गर्लफ्रेंड में सुशांत सिंह पहले लीड रोल में थे बाद में अर्जुन कपूर को यह रोल दे दिया गया था।

 

 

 

 

चेतन भगत का 5 साल पुराना ट्वीट सामने आया
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर मशहूर लेखक चेतन भगत के एक 5 साल पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोलर्स ने अभिनेता अर्जुन कपूर को निशाने पर ले लिया है। सुशांत के समर्थक सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर पर नेपोटिज्म का फायदा उठाने आरोप लगाकर खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है।

 

 

 

फिल्म हाल्फ गर्लफ्रेंड में सुशांत लीड रोल में थे
लेखक चेतन भगत का यह ट्वीट भी खूब शेयर किया जा रहा है। इस ट्वीट में चेतन भगत ने बताया था कि उनकी नॉवेल पर बनने वाली फिल्म हाल्फ गर्लफ्रेंड में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल निभा रहे हैं। चेतन भगत ने यह ट्वीट 7 नवंबर 2015 को किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि 2016 के पहले क्वार्टर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

 

 

 

 

सुशांत से छीनकर अर्जुन कपूर को दिया गया रोल
चेतन भगत के इस ट्वीट के सामने आने पर सुशांत के समर्थक भड़क गए हैं। दरअसल, जब यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी तो इसमें सुशांत सिंह राजपूत की जगह अभिनेता अर्जुन कपूर लीड रोल में दिखाई दिए थे। सुशांत के समर्थकों का मानना है कि भाईभतीजावाद के खेल में यह फिल्म सुशांत से छीनी गई थी।

 

 

 

 

सुशांत की मौत के बाद से गुस्से में हैं समर्थक
बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। वह मुंबई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट और सुशांत के करीबियों के मुताबिक नेपोटिज्म के चलते सुशांत से कई फिल्में छीनी गई थीं। इस वजह से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। सुशांत की मौत के बाद से बॉलीवुड की कुछ हस्तियों के खिलाफ लोगों में गुस्सा भरा हुआ है।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

फिल्मों के लिए अमरीश पुरी ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh