Menu
blogid : 319 postid : 1398048

Actor Jagdeep Death: लीजेंडरी एक्टर जगदीप का निधन, मिलिए- सूरामा भोपाली जैसे उनके किरदारों से

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan9 Jul, 2020

 

Actor Jagdeep Death: फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए इस वक्त कुछ भी अच्छा होता नहीं दिख रहा है। एक के बाद एक बुरी ख़बरें सामने आ रही हैं। इरफ़ान ख़ान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और सरोज ख़ान जैसे कलाकरों के बाद अब लीजेंडरी एक्टर जगदीप का निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दुनिया को हंसाने वाले जगदीप बुधवार (8 जुलाई) रात क़रीब 8.30 बजे सबको रोता हुआ छोड़कर चले गये। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर किया गया। इस दौरान उनके बेट जावेद जाफरी और नवेद जाफरी समते कुछ करीबी लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

सदमे में बॉलीवुड
जगदीप के निधन के बाद से फ़िल्म इंडस्ट्री सदमे में है। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धाजंलि दी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘ बीती रात हमने एक और नगीना खो दिया। जगदीप… कॉमेडी में अद्भुत काबिलियत रखने वाले, गुज़र गये।’ वहीं, अनिल कपूर ने लिखा, ‘जगदीप भारत के महान एक्टर्स में से एक थे। मैं उनका बड़ा फैन था और लकी भी रहा कि उनके साथ ‘एक बार कहो’ समेत कई फ़िल्मों में काम करने का मौका मिला।’ मनोज बाजपेयी ने जगदीप को श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा, ‘जगदीप साहब की आत्मा को शांति मिले। उन सभी यादों के लिए शुक्रिया, जो मेरे बचपन में आपकी फ़िल्में और परफॉर्मेंस से आई।’ इसके अलावा रणवीर सिंह ने भी फोटो शेयर करते हुए श्रद्धाजंलि दी।

 

 

 

 

 

 

400 से ज्यादा फ़िल्में कीं
जगदीप ने एक दो नहीं बल्कि 400 से ज़्यादा फ़िल्में की हैं। उन्होंने साल 1951 में बतौर बाल कलाकार अपना सफ़र शुरू किया। दो बीघा जमीन फ़िल्म में उन्होंने पहली बार कॉमिक किरदार लल्लू उत्साद को निभाया। यहीं से उनका सफ़र चल पड़ा। इसके भाभी का ‘बलदेव बिल्लू’, रोटी का ‘कड़क सिंह’, शोले का ‘सूरमा भोपाली, एजेंट विनोद का ‘जेम्स बॉन्ड’ से होते हुए सफ़र आखिरी फ़िल्म गली गली में चोर है तक पहुंचा।…NEXT

 

 

 

Read More:

कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, अपने गुरु से 13 वर्ष उम्र में ही विवाह करने पर चर्चा में आई थीं 

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

फिल्मों के लिए अमरीश पुरी ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार से की थी शादी पर नहीं चला रिश्ता

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh