बॉलीवुड का कोई कलाकार जब स्टार बन जाता है तो उसकी हर बात, हर अदा अच्छी लगने लगती है। उसके चाल-ढाल, बोल-चाल और फैशन के हाल को फुल कॉपी किया जाना शुरू हो जाता है। बॉलीवुड में आपको ऐसे कई कलाकार मिल जाएंगे, जिनकी शक्ल किसी न किसी बड़े स्टार से मेल खाती है। शुरुआत में तो इनको खूब पसंद किया जाता है लेकिन लोगों के दिलों को जीतने में ये नाकाम होते हैं। आज आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताएंगे जिनकी शक्ल स्टार्स से मिलती थी इस वजह से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री तो मिल गई लेकिन नाम रौशन नहीं हो पाया।
1. स्नेहा उलाल
स्नेह का पर्दे पर पर्दापण तब हुआ जब एश्वर्या राय फिल्मों से लगभग दूर हो चुकी थी। स्नेहा के चेहरे में एश्वर्या राय वाली छवि नजर आती थी, कुछ एक मौकों पर तो वो बिल्कुल एश की तरह दिखी थीं। चेहरा मिला और डेब्यू सलमान की मदद से हुआ था तो सुर्खियों में भरपूर जगह मिली। फिल्म- लकी: नो टाइम फॉर लव में डेब्यू किया लेकिन डेब्यू के बाद से ही गायब हो गईं।
2. हरमन बावेजा
हरमन को ऋतिक की कार्बन कॉपी कहा जाता था, टैलेंट भी कम नहीं था। लुक्स के अलावा एक्टिंग और डांस में हरमन के ऊपर ऋतिक की छवि दिखाई देती थी लेकिन इनका करियर भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाया, बड़ी फिल्में भी की और बड़ी हीरोइनों के अफेयर की चर्चा भी हुई लेकिन कोई भी घटना इनके काम नहीं आ पाई।
3. सोनाक्षी सिन्हा
कुछ लोगों को सोनाक्षी सिन्हा के अंदर अपने वक्त की मशहूर अदाकारा रीना रॉय की झलक दिखाई देती है। दोनों के नयन नक्श में काफी समानता भी है। सोनाक्षी सक्सेस हैं लेकिन अगर रीना रॉमा के स्टारडम से उनकी तुलना की जाए तो मामला हल्का पड़ जाता है।
4. चित्रागंदा
चित्रागंदा को स्मिता पाटिल की हमशक्ल कहा जाता है, चित्रांगदा ने अच्छी फिल्में भी की और उनके काम को पसंद भी किया गया। लेकिन अभी भी उनको स्टार का तमगा नहीं मिल पाया है।…Next
Read More:
जब लोकल ट्रेन में से गए थे सलमान, स्टेशन पर गुजारनी पड़ी थी रात
सनी लियोनी से करीना कपूर तक, आइटम डांस की इतनी फीस लेती हैं ये एक्ट्रेस
पहली फिल्म से हुए थे मशहूर, बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीतने के बाद पर्दे से गायब हो गए ये स्टार
Read Comments