Menu
blogid : 319 postid : 1394570

इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़ा था ये गैंगस्टर, संजय दत्त और सलमान के साथ किया है काम

अपनी फिल्मों की वजह से कम और अंडरवर्ल्ड से रिश्तों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस मोनिका बेदी कई सालों से पर्दे से नदारद हैं। बचपन से फिल्मों की शौकीन मोनिका मनोरंजन जगत का जाना माना चेहरा हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ी जिस बात के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है। वह है अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से उनका रिश्ता। अब मोनिका और अबू सलेम साथ नहीं हैं, फिर भी लोग आज भी इनके रिश्तों की चर्चा करते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh18 Jan, 2019

 

cover monica

 

 

भारत से विदेश तक का सफर

 

monica-bedi-

 

पंजाब में जन्मी मोनिका बेदी का परिवार उनके जन्म के बाद ही नॉर्वे शहर में बस गया, यहीं से उनकी पढ़ाई हुई। बचपन से ही मोनिका बॉलीवुड में खुद को देखना चाहती थी। ग्रेजुएशन करने के लिए मोनिका इंग्लैंड की मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भी गईं, लेकिन दिल पढ़ाई में नहीं बॉलीवुड स्टार बनने के सपने में उलझा था। यहीं सपना उसे मुंबई ले आया। 1994 तक मोनिका मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर तक नहीं जमा पाई थी। हर रोज ऑडिशन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी रहती थीं। उन पार्टियों में जाती जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपनी शामें बिताने पहुंचते थे। इस उम्मीद में की शायद किसी फिल्मीं सितारे की नजर उस पर पड़े, मगर महीनों भटकने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ।

 

1995 में पहली फिल्म

 

surasksha

 

संघर्ष के दौरान मोनिका बेदी की मुलाकात फिल्म प्रोड्यूसर मुकेश दुग्गल से हुई। मुकेश दुग्गल संजय दत्त के साथ फतेह, दिव्या भारती के साथ ‘दिल का क्या कसूर’ जैसी फिल्में बना चुका थे। मुकेश के कहने पर ही मोनिका को सुनील शेट्टी और सैफ अली खान जैसे स्टार्स के साथ फिल्म ‘सुरक्षा’ के लिए साइन कर लिया गया। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह पिट गई।

 

अबू सलेम से प्यार

 

monika

 

साल 2014 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में मोनिका ने बताया था कि ‘अबू से उनका संपर्क फोन के जरिए हुआ था और अबू ने अपना परिचय किसी दूसरे नाम से एक बिजनेसमैन के तौर पर दिया था। इसके बाद हमारी बात फोन पर होने लगी।’ मोनिका ने कहा कि उन्हें अबू की आवाज से प्यार हो गया था, वह उसके फोन का इंतजार किया करती थीं। करीब 9 महीनों तक फोन पर बात करने के बाद मोनिका अबू से मिलने दुबई गईं। वहां उसने बताया कि उसका असली नाम अबू सलेम है। मोनिका के मुताबिक उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि अबू सलेम कौन है?

 

मोनिका बेदी से मुलाकात

 

abu

 

अबू सलेम ने दुबई में अपना किंग्स ऑफ कार ट्रेडिंग का कारोबार शुरू किया। इस कंपनी के तहत स्टेज शो फंक्‍शन के लिए अबू ने मोनिका को दुबई बुलाया और यहां पर दोनों ने एक-दूसरे को पहली बार देखा और मोनिका के मुताबिक अबू उन्हें देखते ही उनके प्यार में गिरफ्तार हो गए और यहीं से ये दोस्ती इश्क में बदल गई।

 

अबु सलेम की वजह से मिली सलमान की फिल्म

 

salma

 

अबू सलेम अक्सर फोन पर पैसे मांगता था, ऐसे में पूरा बॉलीवुड उससे खौफ खाता था। ऐसा माना जाता है कि मशहूर गायक गुलशन कुमार को भी अबू सलेम ने ही मरवााया था। मोनिका से अबू की नजदीकियां बढ़ने के बाद जल्द ही मोनिका को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। फिल्म थी सलमान ख़ान और उर्मिला मतोंडकर स्टारर ‘जानम समझा करो’। इस फिल्म में मोनिका का रोल बेहद छोटा सा था।

 

धमकी से डरे संजय दत्त!

 

joid

 

अबू सलेम’ के मुताबिक संजय दत्त फिल्म में अपनी हीरोइन की कास्टिंग से बेहद नाराज थे। संजय दत्त ने फिल्म छोड़ने तक की बात कह डाली, लेकिन एक फोन ने उन्हें फिल्म करने पर मजबूर कर दिया।

 

पहले से शादीशुदा था सलेम

 

abuu

 

समीरा वहीं पर अपने दो बच्चों के साथ रहने लगी और यहां मोनिका अबू के साथ दुबई में रह रही थीं। हालांकि ये बात आजतक साबित नहीं हो पाई कि दोनों ने शादी की है या नहीं। लेकिन अबू मोनिका को अपनी पत्नी बताते हैं वहीं मोनिका इस शादी से इंकार करती हैं।

 

पुर्तगाल पुलिस ने सलेम और मोनिका को पकड़ा

 

baedi areest

 

18 सितंबर 2002 को पुर्तगाल पुलिस ने सलेम और मोनिका को पकड़ लिया, उन्हें भारत को सौंप दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने मोनिका को दोषी माना लेकिन उनको दी गयी सजा कम कर दी। मोनिका को जितनी सजा मिली उतना वक्त वो पहले ही जेल काट चुकी थीं। मोनिका के अनुसार गिरफ्तार होने के बाद वो सलेम से कभी नहीं मिलीं।

 

बिग बॉस का बन चुकी हैं हिस्सा

 

moica shows

 

साल 2011 में मोनिका ने फिर से एक तमिल फिल्म के जरिए अभिनय जगत में वापसी की। हालांकि वो पिछले कुछ सालों में कुछ ही फिल्मों में नजर आई हैं। इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया और कुछ मशहूर शो और सीरियल में काम किया, जिनमें से ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘बिग बॉस 2’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘बंधन’ शामिल है।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh