Menu
blogid : 319 postid : 1397204

अर्जुन रेड्डी ने ऐसा क्‍या किया कि तीसरी बार बन रही एक ही कहानी पर फिल्‍म, कबीर सिंह के बाद पर्दे पर देखिए आदित्‍य वर्मा

तेलुगू फिल्‍म अर्जुन रेड्डी की कहानी पर बेस्‍ड एक और फिल्‍म पर्दे पर दस्‍तक देने जा रही है। पिछले दिनों ही अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक फिल्‍म कबीर सिंह को रिलीज किया गया है। यह हिंदी फिल्‍म अपने पहले तेलुगू वर्जन से भी ज्‍यादा चर्चा में रही। अब इसका तीसरा वर्जन तमिल भाषा में आ रहा है। इस बार फिल्‍म का नाम आदित्‍य वर्मा है। इसका ट्रेलर 22 अक्‍टूबर को रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan22 Oct, 2019

 

 

अर्जुन रेड्डी (2017)
तेलुगू भाषा में पहली बार बनी फिल्‍म अर्जुन रेड्डी को संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा और डायरेक्‍ट किया था। इस फिल्‍म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया और ताबड़तोड़ तरीके से साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री की कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। फिल्‍म को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि यह कई महीनों तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी। 2017 में रिलीज हुई इस कॉलेज लाइफ की हार्डकोर लवस्‍टोरी पर बेस्‍ड फिल्‍म को आईएमडीबी ने 10 में से 8.2 की रेटिंग दी। फिल्‍म को करीब 5 करोड़ के बजट में बनाया गया। फिल्‍म ने ओवरऑल 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिलम को भारत के अलावा अमेरिका में भी खूब पसंद किया गया था। फिल्‍म के नायक अर्जुन रेड्डी की भूमिका अभिनेता विजय देवरकोंडा और नायिका प्रीति का किरदार शालिनी पांडेय ने निभाया था।

 

 

 

 

कबीर सिंह (2019)
तेलुगू के बाद इस फिल्‍म को हिंदी में रीमेक करने का फैसला किया गया। इसके हिंदी रीमेक का डायरेक्‍शन भी संदीप वांगा रेड्डी ने ही किया। इस फिल्‍म में बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता शाहिद कपूर ने मुख्‍य भूमिका निभाई। उनके किरदार का नाम कबीर सिंह था, जबकि नायिका प्रीति की भूमिका कियारा आडवाणी ने निभाई। इस फिल्‍म ने तेलुगू वर्जन से भी ज्‍यादा लोकप्रियता हासिल की और कमाई के कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। 68 करोड़ रुपये के बजट में बनी कबीर सिंह ने बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त कमाई करते हुए 379 करोड़ रुपये बटोर लिए। कबीर सिंह 2019 की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍मों की लिस्‍ट में पहले नंबर पर रही। अक्‍टूबर में फिल्‍म वॉर ने इसे दूसरे नंबर पर खिसका दिया है।

 

 

 

आदित्‍य वर्मा (2019)
अर्जुन रेड्डी के बाद कबीर सिंह और अब आदित्‍य वर्मा के नाम से तीसरी बार संदीप वांगा रेड्डी की कहानी का तमिल रीमेक पर्दे पर आने वाला है। संदीप की कहानी पर पहले बनी दोनों फिल्‍मों ने जबरदस्‍त लोकप्रियता हासिल की और कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। 22 अक्‍टूबर को फिल्‍म आदित्‍य वर्मा का ट्रेलर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखते ही देखते इसे कई लाख व्‍यूज मिल गए हैं। पहली दोनों फिल्‍मों की तरह ही इसमें भी बैकग्राउंड म्‍यूजिक का इस्‍तेमाल किया गया है। सभी सीन भी पहले जैसे ही फिल्‍माए गए हैं। आदित्‍य वर्मा के किरदार में ध्रुव विक्रम हैं। ध्रुव फेमस तमिल एक्टर कैनडी जॉन विक्टर (चियान विक्रम) के बेटे हैं। ध्रुव इस फिल्‍म के साथ डेब्‍यू कर रहे हैं। उनके साथ नायिका मीरा के किरदार में बनिता संधू हैं। बनिता को वरुण धवन के साथ फिल्‍म अक्‍टूबर में देखा जा चुका है। फिल्‍म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में आने को तैयार है।

 

 

 

 

इसलिए बार बार बन रही है फिल्‍म
तीसरी बार एक ही कहानी पर फिल्‍म बनने की वजह है कॉलेज लाइफ की दमदार वायलेंट लवस्‍टोरी। कहानी में नायक के सैक्रीफाइजेज और उसकी बेइंतहा मुहब्‍बत फिल्‍म बनाने पर मेकर्स को मजबूर करती दिखती है। प्रेम में टूटा दिल लिए नायक का नशे में खुद को डुबो लेना, अपने करियर को दांव पर लगा देना, पेशेंट की जान बचाने के लिए नशे में होने के बावजूद कमिटमेंट को पूरा करना और केस फंसने के बाद सच के साथ खड़े रहना। वहीं, नायिका का फैमिली के खिलाफ न जाना और अंत तक प्रेमी का इंतजार करना दर्शकों को लुभा जाता है। दोनों के बीच अगाध प्रेम को दर्शक स्‍वीकार कर लेते हैं। यही वजह है कि इस कहानी पर बार बार फिल्‍म बन रही है।…Next

 

 

Read More: परिणीति चोपड़ा के वो 5 किस्‍से जो सामने आते ही जगजाहिर हो गए, फिल्‍मों में आने से पहले दो साल तक नौकरी की

अमिताभ बच्‍चन ने पूछा केबीसी के इतिहास का सबसे कठिन सवाल, कंटेस्‍टेंट को लेनी पड़ीं एक साथ तीन लाइफ लाइन

आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म की इसलिए बदली जा रही बार बार रिलीज डेट, एक साथ रिलीज हो रही हैं ये 7 धांसू फिल्‍में

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh