Menu
blogid : 319 postid : 1378716

अभिषेक-ऐश ने लिया करोड़ों का फ्लैट, बेहद खूबसूरत हैं घर की तस्वीरें

पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में एक सफल कपल के तौर पर देखा जाता है। ऐश्वर्या, अभिषेक शादी के बाद से ही बच्चन परिवार के साथ जुहू में स्थित जलसा में रह रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस कपल ने बांद्रा के कुर्ला कॉम्पलैक्स में आलीशान लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। हालांकि इसमें ये दोनों अपना नया सफर तय करेंगे या नहीं इसपर कोई खबर नहीं है। तो चलिए एक नजर ड़ालते हैं इनके इस आलिशान बंगले में।


cover


21 करोड़ में खरीदा है नया घर



aish


बॉलीवुड के रॉयल कपल कहे जाने वाले ऐश्वर्या राय और अभि‍षेक बच्चन ने बांद्रा के कुर्ला कॉम्पलैक्स में आलीशान लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। 5,500 वर्ग फुट में फैले इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


2015 में खरीदा था अपार्टमेंट


dining-room_010618061254



खबरें जो चल रही है उसके अनुसार ऐश और अभि‍षेक ने ये अपार्टमेंट साल 2015 में खरीदा था। खबरें जो चल रही है उसके अनुसार ऐश और अभि‍षेक ने ये अपार्टमेंट साल 2015 में खरीदा था। ऐश और अभि‍षेक ने अपने इस आलीशान अपार्टमेंट के लिए 38,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट अदा किए हैं।


घर को इस डिजाइनर ने  सजाया


aish abhi


ऐश के अपार्टमेंट का आलीशान और खूबसूरत घर को डिजाइन किया है तलटी पंथाकी एसोसिएट्स ने। तलाती ने ही दूसरे सेलेब कपल विराट कोहली अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत के घर को भी डिजायन किया है।




सोनम बनेंगी ऐश की पड़ोसी


asha4

खास बात ये है कि जिस कॉम्पलैक्स में ऐश और अभिषेक‍ ने ये फ्लैट खरीदा है, इसी कॉम्पलैक्स में एक्ट्रेस सोनम कपूर का भी घर है। उम्मीद है सोनम जल्द यहां शादी करके अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ रहेंगी, दोनों की शादी की खबरें भी चर्चा का विषय हैं।


विराट अनुष्का भी होंगे पड़ोसी



virushka-reception31


स्काईलार्क टावर्स में भी एक घर है जो 37वें मंजिल पर है। स्काईलार्क में ही अनुष्का और विराट ने 5 बीएचके का फ्लैट खरीदा है।



दुबई  में भी है करोड़ों का विला


ash-abhi-dubai



अभिषेक और ऐश्वर्या ने मुंबई से मीलों दूर भी अपना नया आशियाना बनाया है। दुबई की पॉश प्रॉपर्टी जुमेराह गोल्फ एस्टेट में अभिषेक और ऐश्वर्या का विला है। आप खुद ही अंदाजा लगा सकता है इस विला की कीमत कितने करोड़ की होगी।




ऐश लेंगी अब 10 करोड़ तक की फीस


aish fees



पिछले दिनों खबर आई थी कि ऐश्वर्या रात और दिन के रीमेक में काम करेंगी। इस रोल को उनसे पहले नरगिस दत्त निभा चुकी हैं। यह फिल्म साल 1967 में रिलीज हुई थी। अब इसके रीमेक में काम करने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दी है। इस फिल्म में वो डबल रोल में नजर आएंगी।…Next




Read More:

कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस

अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh