आज बॉलीवुड अपनी सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का 45वां जन्मदिन मना रहा है। ऐश और अभिषेक बॉलीवुड में एक परफेक्ट कपल के तौर पर देखे जाते हैं, हालांकि जब इनकी शादी हो रही थी उस दौरान सबने यही सवाल किया गया था किआखिर अभिषेक अपने से बड़ी एक्ट्रेस के साथ क्यों शादी कर रहे हैं। लेकिन इससे दोनों के प्यार और केमिस्ट्री पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। लेकिन खुद से कम उम्र एक्टर से शादी करने वाली ऐश्वर्या अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं। उनसे पहले भी बॉलीवुड की कई हीरोइन खुद से उम्र में छोटे हीरो से शादी कर चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने खुद से छोटे उम्र का हमसफर चुना।
1. ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय जैसे एक्टर्स के साथ रहा लेकिन दोनों के साथ ही उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। ऐश्वर्या ने साल 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। ऐश अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं। लेकिन उम्र का फासला कभी भी दोनों के बीच नहीं आ सका। ऐश और अभिषेक की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है।
2. प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 18 अगस्त को ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ रोका करके अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया था। इस मौके पर प्रियंका के मुंबई स्थित घर पर कई सितारों का जमावड़ा लगा रहा। निक के साथ सगाई के बंधन में बंधने के बाद हर किसी ने उन्हें बधाई भी दी है। प्रियंका के फैंस यह जानकर हैरान हो गए थे कि प्रियंका निक जोनस से करीब 11 साल बड़ी हैं। प्रियंका की उम्र जहां 36 साल है तो वहीं निक अभी 25 साल के ही हैं। दोनों की शादी 1 या 2 दिसंबर को जोधपुर राजस्थान में हो सकती है।
3. नेहा धूपिया
10 मई 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। अंगद नेहा से करीब 2 साल छोटे हैं। नेहा धूपिया की उम्र जहां 37 साल है वहीं अंगद 35 साल के हैं। इस वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स नेहा को ट्रोल भी कर चुके हैं। जिसके बाद अंगद ने अपनी पोस्ट के जरिए उन्हें जवाब दिया था।
4. सोहा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की। दोनों ने शादी से पहले करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद दोनों दो साल तक लिव-इन में भी रहे। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं। सैफ अली खान की तरह उनकी छोटी बहन ने भी हमसफर चुनने में उम्र के बंधनों को नजरअंदाज किया।
5. बिपाशा बासु
जिश्म और रेस जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली बिपाशा वैसे तो जॉन अब्रॉहम के साथ करीब 8 सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन अचानक ही दोनों का रिश्ता टूट गया और बिपाशा का दिल अपने ही को—एक्टर करण सिंह ग्रोवरपर आ गया। वैस करण ने बिपाशा से पहले दो और शादियां की थी और अपनी दूसरी पत्नी से तलाक लेने के बाद बिपाशा ने 3 साल छोटे करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली।…Next
Read More:
21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक
भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ
अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस
Read Comments