Menu
blogid : 319 postid : 1398121

ऐश्वर्या राय कोरोना से रिकवर हुईं, ये फिल्मी हस्तियां भी कोरोना को दे चुकी हैं शिकस्त

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan27 Jul, 2020

 

 

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कोरोना से पूरी तरह रिकवर हो चुकी हैं। नानावती अस्पताल में भर्ती ऐश्वर्या की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना से ठीक होकर घर लौट आई हैं। इससे पहले भी कोरोना की चपेट में आ चुके कई फिल्मी और टीवी सितारों ने वायरस को हरा दिया है।

 

 

Jagran File Pic

 

 

 

15 दिन पहले कोरोना संक्रमित हुआ था बच्चन परिवार
करीब 15 दिन पहले यानी 12 जुलाई को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तुरंत बाद अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। दोनों लोगों को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी पॉजिटिव पाई गई थीं। जिसके बाद देशभर के लोगों ने बच्चन फैमिली को सकुशल रखने की दुआएं शुरु कर दी थीं।

 

 

PTI file Pic.

 

 

अमिताभ और अभिषेक अभी भी अस्पताल में
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 15 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को रिकवर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों की ताजा रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया कि ऐश्वर्या और आराध्या ठीक होकर घर जा चुकी हैं। अभिषेक ने बताया कि वह और उनके पिता अमिताभ बच्चन अभी भी अस्पताल में हैं।

 

 

 

 

कनिका, किरण और शिबाशीष ने कोरोना को हराया
ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले भी कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और उपचार के बाद वह ठीक भी हो चुके हैं। मार्च महीने में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जिसके बाद काफी हो हल्ला मचा था। कुछ दिन उपचार और क्वेरेंटाइन रहने के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गईं। 90 के दशक के 74 साल के अभिनेता किरण कुमार, फिल्म प्रोड्यूसर शिबाशीष सरकार भी कोरोना को शिकस्त दे चुके हैं।

 

 

 

 

इन सेलीब्रिटीज ने कोरोना से जीती जंग
फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले, हैप्पी ​न्यू इयर में काम करने वाली अभिनेत्री शाजा मोरानी 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। अब वह ठीक हैं। ​ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्र्रेस मोहेना कुमारी को 2 जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गई थीं। वह कोरोना से ठीक हो चुकी हैं। इसी तरह अभिनेता पूरब कोहली की पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे वे भी अब ठीक हैं।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत की एक और फैन ने जान दी, एक महीने में 4 टीनएजर्स ने लगाई फांसी

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को मिली फिल्म, सुशांत ​की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में बनेंगे सुशांत

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी रिलीज करने की होड़, हॉटस्टार के बाद नेटफ्लिक्स ने जारी की मूवी लिस्ट

कनिका कपूर से शुरू हुआ कोरोना अमिताभ बच्चन तक पहुंचा, ये 10 सेलीब्रिटीज हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

लगातार 500 कुश्तियां जीतने वाले दारा सिंह के इश्क और किंगकांग की मूछें उखाड़ने के किस्से

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh