Menu
blogid : 319 postid : 1397188

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फेक कार्ड वायरल, सच जानकर फैंस ने अपना सिर पीट लिया

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी कही जाने वाली आलिया भट्ट और रनबीर कपूर की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लंबे समय से दोनों के बीच रिलेशनशिप और शादी को लेकर खबरें आती रही हैं। कई मौकों पर इन दोनों सितारों को एकसाथ देखे जाने पर उनके बीच अफेयर की बातों को भी बल मिला है। अब इन दोनों स्‍टार्स की शादी का कार्ड सोशल मीडिया के जरिए देश के कोने कोने में फैल गया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan22 Oct, 2019

 

 

 

22 जनवरी 2020 को उमेद भवन में विवाह
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आलिया भट्ट और रनबीर कपूर की शादी के कार्ड में उनकी शादी की डेट 22 जनवरी 2020 लिखी गई है। कार्ड पर इसके डेट के अलावा विवाह की लोकेशन और दोनों फैमिली के नाम लिखे हैं। लोकेशन में जोधपुर के उमेद भवन का नाम दर्ज है। बता दें कि इसी लोकेशन पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी शादी की थी। कार्ड पर महेश भट्ट, सोनी राजदान के नाम दर्ज हैं। वहीं, रणबीर कपूर की फैमिली के नामों में उनके पापा और मम्‍मी के नाम हैं।

 

 

 

 

कार्ड पर दोनों फैमिली के नाम
शादी के कार्ड रणबीर के पापा रिषी कपूर और मम्‍मी नीतू कपूर की ओर से स्‍वागत किए जाने की बात लिखी है। कपूर फैमिली की ओर से निमंत्रण कार्ड पर लिखा गया है कि आयोजन में शरीक होकर रणबीर और आलिया भट्ट को आशार्वाद दें। इस कार्ड के सोशल मीडिया पर आते ही दोनों स्‍टार्स के फैंस खुश हो गए हैं। हालांकि इस कार्ड की सच्‍चाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्‍योंकि अभी त‍क किसी तरह की कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट या शादी का हिंट तक नहीं मिला है।

 

 

 

 

कई चीजें गलत लिखीं, फेक है कार्ड
दोनों स्‍टार्स की शादी से खुश हो रहे फैंस के लिए दुखी करने वाली खबर है। दरअसल, यह कार्ड फेक है और इसे वायरल कराया गया है। क्‍योंकि इस कार्ड में कई सारी ऐसी गलतियां हैं जो इसके फेक होने की पुष्टि करती हैं। इस कार्ड में आलिया के पिता के नाम की जगह मुकेश भट्ट लिखा गया है, जबकि महेश भट्ट आलिया के पिता हैं। इसी प्रकार से कार्ड में यानी आलिया भट्ट के नाम की स्पेलिंग भी गलत लिखी गई है। इसके अलावा कार्ड पर 22nd जनवरी’ को ’22th जनवरी’ लिखा गया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह कार्ड पूरी तरह से फेक है। शादी के कार्ड के फेक होने पर उनके फैंस ने अपना माथा पीट लिया है।…Next

 

 

Read More: परिणीति चोपड़ा के वो 5 किस्‍से जो सामने आते ही जगजाहिर हो गए, फिल्‍मों में आने से पहले दो साल तक नौकरी की

अमिताभ बच्‍चन ने पूछा केबीसी के इतिहास का सबसे कठिन सवाल, कंटेस्‍टेंट को लेनी पड़ीं एक साथ तीन लाइफ लाइन

वह फिल्‍म निर्देशक जिसने बॉलीवुड में देशभक्ति का जज्‍बा पैदा किया, सिनेमाघरों में लगते थे हिंदुस्‍तान जिंदाबाद के नारे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh