Menu
blogid : 319 postid : 1390967

आकाश अंबानी की प्री एंगेजमेंट पार्टी में एथनिक लुक में नजर आईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

आलिया भट्ट इन दिनों सबसे काबिल एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना रही है, आलिया की फिल्म राजी ने बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं, आलिया आजकल अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर व्यस्त व रणबीर कपूर के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर खबरों में हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होने आलिया भट्ट भी पहुंची थी। जहां वह परंपरागत भारतीय परिधान में नजर आईं। अपनी पिंक साड़ी और एथनिक लुक की वजह से आलिया ने खूब सुर्खियां बटोरी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh29 Jun, 2018

 

 

 

पिंक साड़ी में नजर आई आलिया

 

 

‘राजी’ गर्ल आलिया भट्ट को उनके फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है, उनका स्टाइल अक्सर लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचता है। आकाश अंबानी व श्लोका मेहता की प्री इंगेजमेंट पार्टी के लिए इस बार आलिया ने साड़ी को चुना और उनकी इस सादगी ने लोगों को उनका दिवाना बना दिया। आलिया ने जो साड़ी पहनी थी उसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

 

आलिया का लुक हुआ मशहूर 

 

 

इस साड़ी में आलिया ने एक तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था ‘पलट’। अपने लुक को बेहद सिंपल रखते हुए आलिया ने साड़ी के साथ सिर पर एक गजरा रखा था और कानों में लंबे झुमके पहने थे। आलिया का ये लुक उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर भी खुब पंसद किया और उन्हें प्यारे कमेंट भी किए।

 

रणबीर कपूर के साथ नहीं आई आलिया

 

 

इस पार्टी में लोगों को उम्मीद थी कि आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ आएंगी, लेकिन दोनों की एंट्री अलग अलग हुई थी। आलिया अकेली आई थी और रणबीर अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ आए थे। वहीं, इस पार्टी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ दिखाई दी थी। पार्टी में प्रियंका ने रेड़ साड़ी पहनी थी और निक ने सूट पहना था, दोनों की जोड़ी बेहद खूबूसरत लग रही थी। पार्टी में करण जौहर,सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े सितारों ने भी शिरकत की थी।..Next

 

 

Read More:

इन तीन महीनों में इतना बदला गया कपिल का लुक, फिट से हुए फैट

एक डायलॉग और 500 रुपए की फीस ने बना दिया स्टार, शादी के बाद भी लिव-इन में रहे

अमरीश पुरी हीरो से ज्यादा लेते थे फीस, फिल्मों के लिए छोड़ दी सरकारी नौकरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh