Menu
blogid : 319 postid : 1398066

कनिका कपूर से शुरू हुआ कोरोना अमिताभ बच्चन तक पहुंचा, ये 10 सेलीब्रिटीज हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan12 Jul, 2020

 

बॉलीवुड सेलीब्रिटीज कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को सबसे पहले मार्च में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, अभिषेक बच्चन और अनुपम खेर की मां भी पॉजिटिव पाई गई हैं। आइए जानते हैं अब त​क कौन कौन सेलीब्रिटी कोरोना की चपेट में आया है।

 

 

 

अमिताभ बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन को 11 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य में दिक्कत होने पर मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो रही थी। डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट किया। रिजल्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

 

 

अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन के साथ ही उनके बेटे अभिनेता अभिषक बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अभिषेक ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह और उनके पिता की ​कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की निगरानी में अभिषेक का उपचार चल रहा है।

 

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन
अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चनी की वाइफ ऐश्वर्या राय बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 12 जुलाई को आई रिपोर्ट में कोरोना से संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके अलावा उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

 

 

 

kiran kumar.

 

 

 

किरण कुमार
90 के दशक के दिग्गज अभिनेता किरण कुमार 19 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 74 साल के किरण कुमार को बुखार और खांसी हो रही थी। कई दिन तक उपचार के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए। किरण कुमार को फिल्म विश्वात्मा, धड़कन, पत्थर के फूल, मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।

 

 

 

कनिका कपूर
बेबी डॉल, चिट्टियां कलाइयां जैसे सुपरहिट सांग गाने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को मार्च में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने को लेकर उनके मामले ने मीडिया में खूब तूल पकड़ा था। यूपी पुलिस ने उनपर केस भी किया था। कई सप्ताह तक उपचार कराने के बाद कनिका कपूर पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं।

 

 

 

wazid kahn.

 

 

 

वाजिद खान
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान 1 जून को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। इस दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई। बाद में वाजिद खान की मां भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

 

 

 

शिबाशीष सरकार
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर शिबाशीष सरकार 31 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शिबाशीष सरकार ने फिल्म सूर्यवंशी प्रोड्यूस किया है। शिबाशीष 31 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

 

shaza morani.

 

 

ये सेलीब्रिटीज भी कोरोना पॉजिटिव मिले
फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले, हैप्पी ​न्यू इयर में काम करने वाली अभिनेत्री शाजा मोरानी 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। अब वह ठीक हैं। ​ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्र्रेस मोहेना कुमारी को 2 जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गई थीं। वह कोरोना से ठीक हो चुकी हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अभिनेता पूरब कोहली की पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए वे सब अब ठीक हैं।…NEXT

 

 

 

Read More:

कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने गुरु से 13 वर्ष उम्र में ही विवाह करने पर चर्चा में आई थीं 

सुशांत सिंह राजपूत के गम में जान दे रहे फैन, अब तक 3 कर चुके हैं आत्महत्या

बाहुबली की शिवगामी देवी ने इसलिए छोड़ा था बॉलीवुड, 22 साल बाद खोला राज

फ्लॉप फिल्म को दोबारा बनाकर हिट करा लेते थे राजकपूर

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh