Menu
blogid : 319 postid : 1392839

किसी जन्नत से कम नहीं है अमिताभ का ‘जलसा’, देखें घर के अंदर की तस्वीरें

बॉलीवुड के शंहशाह आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और हर बार की तरह इस बार भी उनके घर जलास के बाहर लोग उन्हें प्यार भरा तोहफे देने के लिए खड़े हैं। वैसे तो अमिताभ हर रविवार को अपने फैंस के लिए थोड़ा सा समय निकाल ही लेते हैं, लेकिन जन्मदिन की  बात कुछ और ही होती है। अमिताभ का बंगला जलसा और प्रतीक्षा मुंबई में टूरिस्ट स्पॉट बनता जा रहा है, मतलब जो भी मुंबई घुमने आता है वो अमिताभ का बंगला देखने बाहर से सही लेकिन जाता है। अमिताभ सिर्फ अपने फैन्स के लिए बिग बी या नहीं हैं वो अपनी असल जिंदगी में भी किंग साइज लाइफ जीते हैं। अमिताभ के सबसे पुराने घरों में एक है जलसा जिसमें वो कई सालों से रह रहे हैं, ऐसे में चलिए एक नजर उनके घर जलसा पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh11 Oct, 2018

 

 

 

जलसा है जन्नत

 

 

कोई भी इंसान जब भी पहली बार मुंबई आता है तो उसका यह ख्याब होता है कि वह पहले तो इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर को देखें। अमिताभ बच्चन का जो बंगला है ‘जलसा’ वह वास्तव में बहुत ही खूबसूरत है। बता दे कि जलसा बंगला किसी जन्नत से कम नहीं है। जलसा में अमिताभ बच्चन अपने परिवार वालों के साथ रहते हैं।

 

बेहद खास तरीके से सजा है जलसा

 

 

अमिताभ जलसा में जया, ऐश्वर्या, अभिषेक और पोती आराध्या के साथ रहते हैं। अमिताभ बच्चन का जो जलसा बंगला है उसके बारे में यह कहा जाता है कि उसे काफी ही खूबसूरती और एक्सपेंसिव चीजों से बनाया गया है। जलसा बंगले के अंदर आपको काफी सुंदर और खूबसूरत शो पीस और सजावटी चीजें भी देखने को मिलेगीं।

 

तोहफे में मिला था जलसा

 

 

जलसा के बारे में यह बात तो आपको जरूर पता होगी कि अमिताभ बच्चन को जलसा बंगला तोहफे में दिया गया था। बॉलीवुड के डायरेक्टर रमेश शिप्पी ने फिल्म सत्ते पे सत्ता के बाद बिग बी को जलसा बंगला तोहफे में दे दिया था। बता दें कि अमिताभ बच्चन का यह खूबसूरत घर जलसा 10,25 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

 

जूहू बीच जलसा के पास है

 

 

अमिताभ बच्चन का यह घर जलसा समंदर के किनारे बना हुआ है। मुंबई का जूहू बीच जलसा बंगले से बहुत ही नजदीक में है। अमिताभ के घर के पीछे के हिस्से से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है।

 

घर का इंटीरियर है बेहद शानदार

 

 

बिग बी ने अपने घर में कई अलग तरह की पेंटिग और लग अलग देशों की खास ऑयल पेंटिग आपको मिल जाएगी। इसके साथ ही दिवारों के खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें अलग अलग तरह से सजाया गया है।

 

फैंस का घर के बाहर से करते हैं अभिवादन

 

 

हर रविवार को बिग बी अगर मुंबई में होते हैं तो अपने फैन्स से बंगले के बाहर जरूर मिलते हैं और ऐसा वो पिछले तीस सालों से कर रहे हैं। कई बार वो अपने परिवार के साथ भी फैंस के सामने आते हैं।….Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh