Menu
blogid : 319 postid : 1382561

सलमान खान की वो रिश्‍तेदार, जिसे हो गया था क्रिकेटर से प्‍यार

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और क्रिकेटर्स के रिलेशन हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। ऐसा वर्षों से चला आ रहा है, जब एक्‍ट्रेस के प्‍यार में कई क्रिकेटर्स क्‍लीन बोल्‍ड हो गए। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा की शादी इसका ताजा और सबसे बड़ा उदाहरण है। एक ऐसी ही जोड़ी बनी थी सलमान खान की रिश्‍तेदार और एक क्रिकेटर की। आइये आपको बताते हैं कौन है वो हीरोइन और कैसा रहा क्रिकेटर के साथ उनका रिलेशन।


salamn


सलमान की भाभी रहीं मलाइका अरोड़ा की बहन हैं अमृता


amrita


सलमान खान की वो रिश्‍तेदार और बोल्‍ड हीरोइन हैं अमृता अरोड़ा। सलमान की भाभी रहीं मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। 31 जनवरी, 1978 को पैदा हुईं अमृता ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से की थी। बॉलीवुड की मुन्नी कही जाने वाली मलाइका अपनी बहन अमृता की काफी क्लोज मानी जाती हैं। अरबाज खान और मलाइका की लव स्टोरी के किस्से तो खूब सुने होंगे, लेकिन आज मलाइका की छोटी बहन अमृता के जन्‍मदिन पर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जो एक क्रिकेटर से शुरू हुई थी।


क्रिकेटर पर आ गया था दिल


amrita10


बात 2004 की है, जब अमृता का दिल इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने वाले उस्मान अफजल पर आ गया था। उस्मान भी अमृता को लेकर काफी सीरियस थे। दोनों हर जगह साथ नजर आने लगे। इनकी लव स्टोरी ने मीडिया में भी खूब सुर्खियां बटोरीं। खबरों की मानें, तो अमृता अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड उस्मान अफजल के साथ काफी दूर तक जिंदगी का सफर तय करना चाहती थीं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आते थे। बॉलीवुड स्टार्स के क्रिकेटरों से अफेयर के चर्चे हमेशा खबरों में बने रहते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर लव स्टोरी बीच सफर में ही अपना दम तोड़ देती है। उस्मान अफजल और अमृता की प्रेम कहानी का अंत भी कुछ ऐसा ही हुआ।


2008 में ब्रेकअप और 2009 में की शादी


amrita12


चार साल तक रिलेशन में रहने के बाद इन दोनों के बीच कुछ चीजों को लेकर मनमुटाव पैदा हो गया। इसके बाद दोनों ने अलग होना ही बेहतर समझा। साल 2008 में दोनों के ब्रेकअप की खबर आई। उस्मान से अलग होने के बाद अमृता ने 4 मार्च 2009 को बॉयफ्रेंड शकील लद्दाख के साथ ईसाई रीतिरिवाज से शादी कर ली। शादी से पहले शकील-अमृता ने एक-दूसरे को छह महीने तक डेट किया, इसके बाद शादी कर अपने रिश्ते को एक नाम दे दिया। बता दें कि अमृता ने ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘गोलमाल रिटर्न्‍स’, ‘हे बेबी’ समेत कई फिल्‍मों में काम किया है…Next


Read More:

IPL के इन 5 खिलाड़ियों ने आज तक नहीं बदली टीम
‘मुन्‍नी बदनाम’ से ‘चिकनी चमेली’ तक, रीजनल गानों पर आधारित हैं बॉलीवुड के ये 5 फेमस गाने!
IPL नीलामी में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, एक को छोड़कर सभी की बदली टीम 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh