Menu
blogid : 319 postid : 1394735

दो सालों से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, इलाज के लिए जल्द जाएंगे जर्मनी

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर की उम्र 60 साल से ज्यादा की है, लेकिन एक्टिंग और एक्शन के मामले में वह किसी यंग हीरो से कम नहीं हैं। इन दिनों अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को लेकर चर्चा में है। काफी समय से फिल्म की स्टारकास्ट इसका प्रमोशन भी जोर-शोर से कर रही है। लेकिन अब अनिल कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वह काफी समय से कंधे के दर्द से परेशान हैं और जल्द ही इसके इलाज के लिए भारत से दूर जा सकते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh29 Jan, 2019

 

 

पिछले दो साल से है कंधे में दर्द

 

 

62 के अनिल आज भी बेहद यंग और जोश से भरपूर दिखाई देते हैं, लेकिन अब अनिल कपूर को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि अनिल कपूर भी एक बीमारी से जूझ रहे हैं। खबर के मुताबिक, एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। अनिल कपूर को कैल्सीफिकेशन ऑफ शोल्डर हो गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अऩिल ने अपनी इस बीमारी के बारे में बताया है। अनिल ने कहा कि, पिछले दो साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है।

 

जर्मनी में करेंगे बीमारी का इलाज

 

 

अनिल ने बताय कि इस बीमारी में कंधा बिल्कुल पत्थर की तरह हो जाता है। बताया गया है कि अनिल अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए बहुत जल्द ही जर्मनी रवाना होने वाले है। वो अप्रैल में जर्मनी जाएंगे। जहां डॉ. मुलर वॉल्फहार्ट उनका ट्रीटमेंट करेंगे। हालांकि बाकी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया गया है कि, डॉ. मुलर पहले भी अनिल की टेंडिनिटिस नाम की बीमारी का पहले भी इलाज किया था। ये बेहद अलग किस्म की बीमारी होती है। इस बीमारी शरीर के मसल्स औऱ बोन्स एक दूसरे से चिपक जाते है।

 

घुटने से जुड़ी हुई थी ये बीमारी

 

 

अनिल कपूर खुद ये खुलासा कर चुके हैं कि 15 साल पहले उनके घुटने के पास टखने ने घूमना बंद कर दिया था। हालांकि ये इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे। लेकिन अब वो कैल्सीफिकेशन ऑफ शोल्डर नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें उन्हें कंधे से जुड़ी समस्याएं भी होती रहती है। इन दिनों वो अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का प्रमोशन कर रहे है। इस फिल्म में पहली बार अनिल सोनम काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अनिल अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘टोटल धमाल’ भी लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने यूट्यूब पर काफी पसंद किया है।

 

ऋषि कपूर भी करवा रहे हैं इलाज

 

 

पता हो कि इन दिनों एक्टर ऋषि कपूर भी विदेश में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। वहीं एक्टर इरफान खान भी काफी समय से इलाज करवाने की वजह से देश से बाहर हैं। हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म राम-लखन को 30 साल पूरे हुए हैं। यह फिल्म साल 1989 में आई थी।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh