Menu
blogid : 319 postid : 1390095

शादी के बाद अनुष्का का पहला जन्मदिन होगा खास, विराट के साथ ऐसे करेंगी सेलिब्रेट

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सबसे मशहूर और हॉट जोड़ी माने जाने वाली विराट कोहली और अनष्का शर्मा ने पिछले साल ही शादी की थी। इन दोनों की शादी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। ‘विरुष्का’ नाम उन्हें उनके फैंस ने दिया, अनुष्का कुछ दिनों पहले ही आईपीएल के एक मैच में विराट को चीयर करती हुई नजर आई थी। आने वाले महीने में अनुष्का का जन्मदिन है ऐसे में विराट इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है इस कपल का पार्टी प्लान।

 

 

 

दो फिल्मों की कर रही हैं शूटिंग

 

 

इन दिनों जहां अनुष्का अपनी दो फिल्मों की शूटिंग ‘जीरो’ और ‘सुई धागा’ में व्यस्त है तो वहीं विराट आईपीएल में। लेकिन ये कपल एक दूसरे के साथ अक्सर समय बिताते हुए भी देखे गए हैं। अनुष्का जहां आईपीएल में नजर आती हैं वहीं विराट भी कई बार उनसे मिलने फिल्मों के सेट तक पहुंच जाते हैं।

 

फिल्म से लेंगी ब्रेक

 

 

शाहरुख खान की फिल्म जीरो की शूटिंग पूरी कर अनुष्का इन दिनों वरुण धवन के साथ अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबरें हैं कि अपनी फिल्म जीरो के लिए वो आने वाले दिनों में लंदन भी जा सकती हैं। अनुष्का का जन्मदिन 1 मई को है और अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थ डे को अपने पति विराट संग सेलीब्रेट करने के सेट से छुट्टी ली है।

 

जीरो के लिए लंदन जाएंगी अनुष्का

 

 

मीडिया रिर्पोट के अनुसार अनुष्का अपने काम से ब्रेक लेकर कोहली के पास बेंगलुरु जाएंगी 24 तारीख को कुछ हफ्ते साथ रहेंगी। दरअसल अनुष्का ये ब्रेक इसलि भी ले रही हैं क्योंकि आने वाले दिनों में उन्हें अपनी फिल्म जीरो के लिए लंदन जाना होगा जहां उन्हें ज्यादा समय लगेगा।

 

जीरो में बनेंगी वैज्ञानिक

 

 

अनुष्का आने वाली फिल्म जीरो में एक वैज्ञानिक के किरदार में नजर आएंगे और यही वजह  कि वो लंदन जाएंगी। कुछ दिन पहले ही वो और शाहुरख खान दोनों ने यूएस दूतावास से मुंबई में मुलाकात की थी और ये मुलाकात उनकी फिल्म के सिलसिले में हुई है ऐसा माना जा रहा है।

 

 

अनुष्का के जन्मदिन पर विराट खेलेंगे मैच

 

 

ये दोनों ही इश वक्त व्यस्त हैं ऐसे में जाहि है कि दोनों बहुत पार्टी का आयोजन शायद ही करें। खबरों की मानें तो दोनों ये पार्टी बस कुछ खास लोगों के साथ मनाएंगे जिसमे उऩके परिवारवालों और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। दरअशल जिस दिन अनुष्का का जन्मदिन है उसी दिन विराट का मैच भी है ऐसे में बड़ी पार्टी होना थोड़ा मुश्किल हैं। लेकिन विराट मैच जीतकर अनुष्का को उन्हें तोहफा जरुर देना चाहेंगे।Next

 

 

Read More:

रवि किशन से निरहुआ तक, 1 फिल्म की इतनी फीस लेते हैं ये भोजपुरी सितारे

अमिताभ की वो हीरोइन, जिसके बचपन में ही हो गई थी आकस्मिक मौत की भविष्यवाणी

इस मॉडल को 8 साल तक लारा ने किया था डेट, रह चुकी हैं मिस यूनिवर्स

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh