Menu
blogid : 319 postid : 1374842

अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस

इस साल कई मशहूर हस्तियों ने शादी की और अपने फैन्स को हैरान कर दिया। वैसे इस साल की सबसे बड़ी शादी कुछ दिनों पहले ही हुई, भारतीय कप्तान विराट कोहली और मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की, जो इटली में 11 दिसंबर को हुई। हालांकि ये शादी बेहद गुप्त रखी गई थी, लेकिन दोनों ने अपने फैन्स के साथ शादी की सारी तस्वीरें शेयर की। शादी के जोड़े में अनुष्का बेहतरीन लग रही थी। ऐस में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उन एक्ट्रेस पर जिनकी शादी और उनके शादी के जोड़े की चर्चा खूब रही।


cover


1. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली


virnuskha


11 दिसंबर को विराट और अनुष्का ने अपने 4 साल के रिश्ते को एक नया नाम दिया। शादी के जोड़े में अनुष्का बेहतरीन लग रही थी, दोनों जोड़े ने डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए आउटफिट्स पहने थे। अनुष्का के लहंगे की कीमत बात करें तो वो करीब 40 या 50 लाख के आसपास होगा।


2. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन


1_sJ6pJyQ6D2d_a4OYgrF6ZA


साल 2007 की सबसे बड़ी शादी थी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय और सदी के महानयाक के बेटे अभिषेक बच्चन की। दोनों को फिल्मी सेट पर प्यार हुआ, और फिल्म ‘गुरु’ (2007) के सेट पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया। ऐश ने शादी में डिजाइनर नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किया हुआ रेड और गोल्ड जरीवाला लहंगा पहना था। ये दोनों ही कपल बेहद फब रहा था जोड़े में।


3. करीना कपूर और सैफ अली खान


saifkareenawedding



छोटे नवाब और कपूर खानदान की बेटी की शादी भी किसी त्यौहार से कम नहीं थी। ‘ओमकारा’ (2006) के बाद सैफ और करीना की नजदीकियां फिल्म ‘टशन’ (2008) की शूटिंग के दौरान बढ़ी। दोनों ने 5 साल के बाद साल 2012 में शादी का फैसला कर लिया, शादी में करीना ने अपनी सास शर्मिला टैगोर का ट्रेडिशनल जोड़ा पहना था। वहीं, सैफ ने व्हाइट कलर का चूड़ीदार कुर्ता-पजामा पहना था। दोनों का एक बेटा है तैमूर।


4. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा


shilpa


बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा और मशहूर बिजनेसमेन राज कुंद्रा की शादी भी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी। दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड एस-2 के प्रमोशन के दौरान हुई। इसी दौरान दोनों ने डेटिंग करना शुरू किया और 2009 में शादी की। शादी में शिल्पा ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया हुआ रेड कलर का लहंगा पहना था। राज डिजाइनर शांतनु और निखिल द्वारा डिजाइन आउटफिट में नजर आए थे।


5. बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर



Bipasha Basu


इस कपल ने साल 2015 में डेटिंग करनी शुरु कर दी और साल 2016 को शादी की। बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी। बिपाशा ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइनर लहंगा पहना था। वहीं, करन व्हाइट कलर के धोती-कुर्ते में नजर आए थे। ये कपल अपनी शादी के जोड़े में बेहद फब रहा था।…Next


Read More:

कभी धमेंद्र के दामाद बनने वाले थे रणवीर सिंह! इस वजह से टूट गया था रिश्ता

रिश्ते में एक-दूसरे के कुछ नहीं लगते हैं ये टीवी स्टार, फिर भी दिखते हैं एक जैसे

अपने पार्टनर से अलग होकर भी नहीं लिया इन सितारों ने तलाक, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम

कभी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh