Menu
blogid : 319 postid : 1377249

अनुष्का समेत इन 5 हीरोइनों का डेब्यू रहा हिट, सभी की फिल्मों ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

बॉलीवुड में उन एक्ट्रेस को अक्सर सफल माना जाता है जिन्का डेब्यू सफल हो। हालांकि ऐसा हर बार नहीं होता है जिसकी फिल्में सफल हो उसका करियर भी चल निकले। लेकिन आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनका डेब्यू भी सफल रहा और वो अपने करियर में भी अच्छा कर रही हैं।

cover


1. अनुष्का शर्मा


anushka


सुल्तान गर्ल अनुष्का शर्मा ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की है। वैसे अनुष्का बॉलीवुड में सफल एक्ट्रेस के तौर पर जानी जात हैं। अनुष्का की गिनती उन एक्ट्रेसेस में की जाती है, जिन्होंने हिट फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अनुष्का ने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने 116 करोड़ रुपए की कमाई की थी।


2. दीपिका पादुकोण


deepika


बॉलीवुड की मस्तानी कही जाने वाली दीपिका पादुकोण इस व्कत बॉलीवुड की सबसे महंगी और सफल एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। दीपिका ने अपना डेब्यू भी किंग खान शाहरुख के साथ फिल्म ओम शांति ओम से किया था। ये फिल्म उस दौर की सफल फिल्मों में से एक थी, साथ ही इसकी कमाई करीब 109 करोड़ तक थी।


3. सोनाक्षी सिन्हा


sonakshi-dabangg


बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू दंबग खान सलमान के साथ किया था। सोनाक्ष की फिल्म दंबग में उनके काम को बेहद साराहा भी गया था। इस फिल्म के दूसरे भाग में भी सोनाक्षी ही थी, फिल्म ने करीब 193 करोड़ तक की कमाई की थी।


4. असिन थोट्टूमकल


asin


साउथ से बॉलीवुड में आने वाली असिन ने आमिर खान के साथ डेब्यू किया था। आमिर की फिल्म गजनी साल 2008 में आई थी, इस फिल्म ते लिए असनि को बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म ने करीब 157 करोड़ तक की कमाई की थी।


5. काजल अग्रवाल


Kajal Aggarwal


साउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली काजल की फिल्म सिंघम ने करीब 135 करोड़ तक की कमाई की थी। काजव इस फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आई थई। हालांकि फिल्म के दूसरे सीक्वल में वो नहीं थी।…Next


Read More:

कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस

अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh