बॉलीवुड की एक्ट्रेस भले ही एक रंगीन दुनिया से जुड़ी हुई होती है, उनका ज्यादातर वक्त लाइट,कैमरा के पीछे जाता है। लेकिन आज हम आपको उन सितारो के बारे में बताएंगे जो आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं, लेकिन उन्होंने अपने माता या पिता का काम न चुनकर बॉलीवुड को चुना। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिनका आर्मी बैकग्राउंड से वास्ता है।
1. अनुष्का शर्मा
अनुष्का और विराट की शादी की खबरें बाजार में गर्म है। दोनों ने 4 साल के अफेयर के बाद शादी की है। वैसे अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा कर्नल है, लेकिन वो अब रिटायर हो चुके हैं। अनुष्का ने बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे मॉडलिंग के लिए मुंबई आ गईं, उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (2008) से की। इसके बाद फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) में इनके किरदार को काफी सराहा गया। इन दोनों ही फिल्मों के लिए अनुष्का को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
2. प्रिटी जिंटा
प्रिटी जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा आर्मी में मेजर थे। हालांकि, अब वे इस दुनिया में नहीं हैं। प्रिटी ने 1998 में फिल्म ‘दिल से’ से डेब्यू किया था। उन्होंने ‘सोल्जर’ (1998), ‘क्या कहना’ (2002), ‘कल हो ना हो’ (2003), ‘कोई मिल गया’ (2003), ‘वीर जारा’ (2004), ‘कभी अलविदा ना कहना’ (2006) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। प्रिटी को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
3. सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन के पिता सुबीर सेन इंडियन एयर फोर्स में विंग कमांडर रहे हैं। सुष्मिता ने 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके साथ ही वो एक सफल मॉडल हैं, सुष्मिता ने दो बच्चियों को भी गोद लिया है।
4. प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका के पिता भी आर्मी से हैं, उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा दोनों ही आर्मी में फिजिशियन थे। हालांकि, अब प्रियंका के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘द हीरो’ (2003) से डेब्यू किया था। अब वो दुनियाभर में जना माना नाम हैं।
5. लारा दत्ता
लारा दत्ता मिस इंटरकांटिनेंटल की भी विजेता रह चुकी हैं, साथ ही उन्होंने साल 2000 में मिस यूनीवर्स का भी खिताब जीता था। लारा के पिता एलके दत्ता आर्मी में विंग कमांडर रहे हैं। लारा ने 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ से डेब्यू किया था, लारा ने शाहरुख के साथ डॉन में भी काम किया है।…Next
Read More :
टीवी पर्दे पर ‘हीर-रांझा’ और असल जिदंगी में जानी-दुश्मन है ये 7 जोड़ियां
Read Comments