भाई बहन का रिश्ता हर रिश्ते से अलग होता है। इसमें तकरार होती है नोकझोंक होती है, लेकिन सबसे ज्यादा होता है प्यार। यह रिश्ता हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और इस रिश्ते को निभाने में हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस है जिनके भाई बहुत कम कैमरे के सामने आते हैं। लेकिन अक्सर वह अपनी बहनों की सफलता में उनका साथ जरूर देते हैं, आइए जानते हैं सेलेब्स के भाईयों के बारे में।
1. अनुष्का शर्मा-कर्णेश शर्मा
अनुष्का शर्मा के बड़े भाई कर्णेश शर्मा स्टेट लेवल के क्रिकेट प्लेयर रहे हैं, उन्होंने बेंगलुरु रणजी टीम अंडर 19 की तरफ से खेला है। लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद को देश की सेवा में लगा दिया, फिलहाल वह मर्चेंट नेवी में काम करते हैं। साथ ही वो फिल्मों में भी एक्टिव हैं, अपनी बहन अनुष्का के साथ मिलकर कर्णेश ने ‘क्लीन स्लेट’कंपनी बनाई है जिसकी पहली फिल्म ‘एनएच 10’थी।
2. प्रियंका चोपड़ा-सिद्धार्थ चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के बेहद करीब हैं, इस बात को हर कोई जानता है। उनका अपने पिता के साथ खास जुड़ाव था। प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा से भी बेहद प्यार करती हैं। अक्सर वह भाई के साथ हॉलीडे पर भी जाती रहती हैं। प्रियंका के भाई ने स्विट्जरलैंड से शेफ की ट्रेनिंग है। प्रियंका अपने भाई के लिए वो सबकुछ करती हैं जो वो कर सकती हैं। हाल ही में उन्होंने भाई के लिए पुणे में पब लाउंज ‘मगशॉट’ कैफे की ग्रैंड ओपनिंग रखी थी जिसकी देखरेख उनके भाई ही करते हैं।
3. ऐश्वर्या राय बच्चन- आदित्य राय
ऐश्वर्या अपने माता-पिता के साथ अक्सर नजर आती हैं, लेकिन उनके भाई बहुत कम मौकों पर ऐश के साथ होते हैं ऐसा इसलिए है क्योंकि वह देश की सेवा में व्यस्त रहते हैं। ऐश के बड़े भाई आदित्य मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं और उन्होंने फर्स्ट रनर अप रहीं मिस इंडिया श्रीमा राय से शादी की है।
4. सोनाक्षी सिन्हा, लव और कुश
सोनाक्षी की दो जुड़वां भाई हैं, जिनके नाम लव और कुश हैं। बहन सोनाक्षी की तरह लव-कुश भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। लव ने फिल्म ‘सदियां’ में काम कर चुके हैं, हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर सकी। वहीं कुश ने ‘दबंग’ की शूटिंग के दौरान अभिनव कश्यप को असिस्ट किया था और उन्होंने संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘सांवरिया’ के दौरान भी असिस्ट किया था।
5. परिणीति चोपड़ा -शिवांग और सहज
परिणीति चोपड़ा अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। परिणीति प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन है, इस बात को तो सभी जानते हैं, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि परिणीति के दो भाई शिवांग और सहज भी हैं। फिलहाल उनके दोनों भाई पढ़ाई कर रहे हैं. शिवांग मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं जिस वजह से वह बहुत कम परिणीति के साथ दिखाई देते हैं।…Next
Read More:
सलमान के जीजा आयुष उनके नहीं बल्कि इस खान के हैं फैन, इस सुपरस्टार को भी करते हैं पंसद
मलाइका ने अरबाज को किया था शादी के लिए प्रपोज, करोड़ों में है फीस
बॉलीवुड में सलमान खान के पूरे हुए 30 साल, किरदार जो बने यादगार
Read Comments