Menu
blogid : 319 postid : 1389941

रवि किशन से निरहुआ तक, 1 फिल्म की इतनी फीस लेते हैं ये भोजपुरी सितारे

बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्मों के एक्टर भी काम के बदले मोटी फीस लेते हैं। दरअसल कुछ एक्टर तो ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं। इनमें रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह और खेसारीलाल जैसे एक्टर्स शामिल हैं। यही वजह है कि फीस के मामले में भी ये एक्टर काफी आगे हैं। इनकी फीस 3 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक है। डालते हैं भोजपुरी के टॉप एक्टर्स और उनकी फीस पर एक नजर।

 

 

 

1. रवि किशन

 

 

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन के पास आज पैसों की कोई कमी न हो, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे।हालांकि अब रवि किशन एक फिल्म के करीब 50 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। रवि भोजपूरी के साथ बॉलीवुड की भी फिल्मों में भी काम करते थे।

 

2. पवन सिंह

 

 

भोजपुरी एलबम से करियर की शुरुआत करने वाले पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40-45 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा के साथ भी कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है।

 

3. खेसारी लाल यादव

 

 

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का शत्रुघ्न यादव कहा जाता है, खेसारी भी पवन, दिनेश, मनोज तिवारी की तरह सिंगर हैं। खेसारी ने साल 2012 में भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से एंट्री की थी। आज के दौर में खेसारी सबसे मंहेग एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं और उन्हें करीब 40 लाख फीस मिलती है।

 

4. दिनेशलाल यादव (निरहुआ)

 

 

दिनेशलाल यादव को लोग निरहुआ के नाम से जानते हैं उनका एक म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ सुपरहिट हुआ था। इसी से वे स्टार बन गए थे। इससे पहले 2001 में उनके दो म्यूजिक एल्बम ‘बुढ़वा में दम बा’ और ‘मलाई खाए बुढ़वा’ रिलीज हुए थे। इसकी बदौलत उन्हें पहचान मिल गई थी। धीरे-धीरे वे भोजपुरी फिल्मों के स्टार बन गए। निरहुआ आज के वक्त में करीब 35 लाख तक फीस लेते हैं।

 

5. प्रवेशलाल यादव

 

 

प्रवेशलाल निरहुआ के छोटे भाई हैं। 1985 में गाजीपुर में जन्मे प्रवेश ने फिल्म ‘चलनी के चलल दूल्हा’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसमें उनकी को-स्टार शुभी शर्मा थीं। प्रवेश ने टाइगर, हीरो, राजा के रानी से प्यार हो गइल और आज के करन-अर्जुन जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रवेशलाल की फीस आज के वक्त में करीब 10 लाख तक है।...Next

 

 

 

 

Read More:

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

80-90 के दशक की ये 5 हिट जोड़ियां फिर मचाएंगी बड़े पर्दे पर धमाल!

‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्‍क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh