Menu
blogid : 319 postid : 1392476

बिग बॉस रह चुका है इन लव स्टोरी का गवाह, लेकिन सीजन के साथ ही हो गईं खत्म

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस का 12वां सीजन शुरू हो चुका है। शो में हर बार कोई न कोई जोड़ी बन ही जाती है और बिग बॉस लव हाउस भी माना जाता है, जहां पर किसी न किसी को प्यार हो ही जाता है। हालांकि ये प्यार ज्यादा समय तक सात नहीं रहता है शो से बाहर होने के बाद पार्टिसिपेंट अलग हो जाते हैं। तो चलिए फ्लैशबैक जर्नी पर जिसमें आप जान पाएंगे उन कपल्स के बारे में जिनका रोमांस शो के सेट पर शुरू हुआ और खत्म हो गया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh22 Sep, 2018

 

 

 

1. तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली

 

 

बॉलवुड में एक्ट्रेस तनीषा को लोग काजोल की बहन और तनुषा की बेटी के तौर पर जानते हैं। तनीषा को फिल्मों में कुछ सफलता हासिल नहीं हुई। तनीषा 7वें सीजन का हिस्सा बनी थी और इस दौरान उनका रिश्ता एक्टर अरमान कोहली के साथ जुड़ा था। हालांकि ये रिश्ता घर के बाहर जाते ही कुछ महीनों में टूट गया था, लेकिन शो में इन्होंने इश्क दिखाने में कोई कमी नहीं की थी।

 

2. गौहर खान और कुशाल टंडन

 

 

फिल्मों और फैशन में गौहर खान जाना माना नाम है, गौहर ने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है। गौहर ने भी 7वें सीजन में हिस्सा लिया था और विजेता बनकर उभरी थी। इस दौरान गौहर और घर के ही सदस्य कुशाल की लव स्टोरी उन दिनों हर जगह चर्चा में थी। घर से निकलने  के बाद भी ये जोड़ी कुछ दिनों तक साथ दिखाई दी थी औऱ दोनों ने साथी में एक एल्बम में भी काम किया था,लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए।

 

3. नितिभा कौल और मनवीर गुर्जर

 

 

सीजन 10 के विजेता और कॉमनमैन मनवीर गुर्जर शो के दौरान ही नितिभा कौल को पंसद कते ते। दोनों में कुछ दिनों के लिए सही एक केमेस्ट्री दिखाई दी थी। लेकिन घर के बाहर निकलत ही दोनों अलग हो गए।

 

4. उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना

 

 

शो के 8वें सीजन में एक्टर उपेन पेटल को टीवी एक्ट्रेस करिश्मा के साथ अक्सर देखा जाता था, दोनों ने शो में ही एक दूसरे से प्यार का इजहार भी किया था। शो के बाद दोनों ने एक शो होस्ट किया और काफी समय तक साथ रहे,खबरें ती की दोनों सगाई करने वाल हैं। लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया।

 

5. पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल

 

 

शो के 5वें सीजन में यह जोड़ा खास ट्यूनिंग बनाता नजर आया. हालांकि, शो के बाद ये दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर हो गए। पूजा फिलहाल अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रह है, लेकिन आकाश के पास फिलहाल क्या काम ये किसी को नही पता।

 

6. प्रिंस नरुला और नोरा फतेही

 

 

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ 9 के विजेता बने प्रिंस नरुला घर में अपने फ्लर्टी स्वभाव को लेकर खासी चर्चाओं में रहे। ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी जीतने के बाद प्रिंस ने स्टेज पर ही अपनी को-कंटेस्टेंट रहीं मोरक्को की अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ अपने रिश्ते को लेकर अपने दिल की बात कही थी और आगे भी इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन दोनों का रोमांस शो में देखने को मिला था।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh