Menu
blogid : 319 postid : 1392331

37 साल छोटी जसलीन मथारू के साथ बिग बॉस के घर में अनूप जलोटा, जोड़ी हुई ट्विटर पर ट्रोल

रियलिटी शो बिग बॉस का रविवार को धमाकेदार आगाज हो गया है। इस बार जिस कंटेंस्टेंट जोड़ी की चर्चा हो रही है वह यकीनन भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारु की जोड़ी है। इस जोड़ी ने न केवल दर्शको को बल्कि सलमान को भी हैरान कर दिया था। इस जोड़ी को विचित्र के तौर पर इसलिए शुमार किया जा रहा है कि अनूप जलोटा और जसलीन के बीच 37 साल का फर्क है। अनूप जलोटा की उम्र 65 साल है और जसलीन की उम्र 28 साल की है। इस जोड़ी की चर्चा जहां बिग बॉस में है वही लोगों के बीच ये जोड़ी खूब मशहूर हो रही है। तो चलिए जानते हैं आखिर कैसा रहा लोगों का रिएक्शन इस जोड़ को देखकर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh17 Sep, 2018

 

 

 

कौन है जसलीन मथारु

 

 

भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में रहनेवाली जसलीन मथारु पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती है और पेशे से सिंगर और एक्टर हुआ करती है। वह अनूप जलोटा की शिष्या भी है और गायिकी का हुनर वह सीख रही है। जसलीन मुंबई में जन्मी है और पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती है। बताया जाता है कि जसलीन ने 11 साल की उम्र से ही क्लासिकल, वेस्टर्न संगीत सीखना शुरु कर दिया।

 

अनुप जलोटा कर चुके हैं 3 शादी

 

 

बता दें कि भजन सम्राट अनूप जलोटा इससे पहले तीन बार शादी कर चुके हैं. उनकी पहली पत्नी गायिका सोनाली सेठ थीं। सोनाली सेठ के बाद उन्होंने बीना भाटिया के साथ अरेंज मैरिज की लेकिन इस शादी से भी उनका तलाक हो गया। इसके बाद अनूप ने तीसरी शादी पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से की लेकिन साल 2014 में मेधा की मौत हो गई। अब अनूप जलोटा और जसलीन ने बताया कि वो बीते तीन सालों से रिलेशन में हैं।

 

घर में जाने से पहले कही ये बात

 

 

घर में प्रवेश करने से पहले, जलोता ने पीटीआई को बताया, “हर कोई एक जैसा नहीं है। परिवार में समस्याएं हैं, ये बातें होती हैं। मैं आध्यात्मिक और शास्त्रीय संगीत में इतना शामिल हूं कि… मुझे गुस्सा आता। मुझे संगीत पसंद है, मुझे गाना पसंद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह घर के अंदर कैसे होगा। उन्होंने कहा, “जब लोग लड़ेंगे तो मैं समाधान देने की कोशिश करूंगा। यह समझना जरूरी है कि हम किसी और के कारण अक्सर क्रोधित हो जाते हैं। मुझे विश्वास है कि हल करने की समस्या महत्वपूर्ण है”।

 

ट्विटर पर लोगों ने किया ट्रोल

 

 

शो के दौरान अनूप और जसलीन ने खुलासा किया कि दोनों ने कई सालों तक अपना रिश्ता छुपाकर रखा। दोनों छुप-छुप के मिला करते थे। लेकिन इतने वक्त साथ रहने के बाद अब दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बात करने के लिए तैयार हैं। ‘बिग बॉस’ में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एंट्री लेने वाले अनूप जलोटा की यह बात कई लोगों को पसंद नहीं आई और देखते ही देखते वह ट्रोल होने लगे हैं। कुछ लोगों ने इस जोड़ी को निक और प्रियंका से जोड़कर देखा तो कुछ ने इसे सलमान के लिए एक सीख बताई है। लोग अलग तरह के जोक के साथ अपनी भावनाएं शेयर कर रहे हैं।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh