Menu
blogid : 319 postid : 1392162

बिग बॉस-12 में एंट्री करेंगें ये दमदार 11 सितारे, जानें इस बार क्या है खास

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन-12 के शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी होने वाले इस शो में कई प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मगर इसी बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कुछ कंटेस्टेंट्स की, जो लिस्ट सामने आई हैं उसे देखकर तो यह लगता है कि आने वाला सीजन बेहद खास और दिलचस्प होगा क्योंकि इस सीजन में अलग अलग फील्ड के लोग हिस्सा लेंगे। ऐसे में एक नजर इस बार के कंटेस्टेंट्स पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh7 Sep, 2018

 

 

 

1. भारती सिंह हर्ष लिम्बचिया

 

 

बिग बॉस की पहली जोड़ी का खुलासा खुद सलमान ने बिग बॉस के प्रोमो लॉन्च के दौरान किया था और ऐसा बिग बॉस में पहली बार हो रहा है। भारती और उनके पति जोड़ीदार के तौर पर शो में हिस्सा लेंगे और दोनों ही लोगों के बीच खासे मशहूर हैं।

 

2. टीना दत्ता

 

 

टीवी के मशूहर शो ‘उतरन’ में आने वाली टीना दत्त भी इस शो का हिस्सा होने वाली हैं। टीना ने टीवी शो के साथ एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। टीना ने ‘कोई आने को है’  से डेब्यू किया था जब वो बड़ी हो गई थीं। टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। ऐसे में लंबे समय बाद उन्हें टीवी पर देखना दर्शकों के लिए उत्सुक भरा होगा।

 

3. तनुश्री और इशिता दत्ता

 

 

अगर खबरों की मानें तो तनुश्री और इशिता दत्ता भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। बता दें तनुश्री पिछले आठ सालों से ग्लैमर से दूर हैं और सादा जीवन जी रही हैं। वहीं उनकी बहन ने कुछ फिल्मों में काम किया है जिसमें से ‘दृश्यम’ उनकी सबसे सफल फिल्मों से एक है। इशिता ने पिछले साल ही टीवी के मशूहर एक्टर वत्सल शेठ के साथ शादी की है वहीं तनुश्री अभी भी सिंगल हैं।

 

4. श्रीसंत

 

 

इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाले नाम है भारत के गेंदबाज श्रीसंत का, बता दें, बैन झेल रहे श्रीसंत कई सालों से टीम इंडिया और बाकि मैचों से दूर हैं। हालांकि, इस दौरान श्रीसंत ने 2014 में ‘झलक दिखला जा’ और फिल्म ‘अक्सर 2’ में काम किया है। ऐसे में उन्हें इस घर में देखकर लोग हैरान जरुर होंगे।

 

5. दीपिका कक्कड़

 

 

टीवी की बहू सिमर भी जल्द ही बिग बॉस 12 के घर में नजर आएंगे, हालांकि, दीपिका के पति शोएब ने बिग बॉस के घर में आने से मना कर दिया है। इसी साल उन्होंने टीवी के एक्टर शोएब से शादी की थी। कहा जा रहा है कि उन्हें इसके लिए हर हफ्ते 14 से 16 लाथ तक की फीस दी जा रही है।

 

6. करणवीर बोहरा

 

 

‘नागिन 2’ शो के मेन लीड रहे करणवीर बोहरा भी इस शो का हिस्सा बनेंगे और खबर है कि शायद इसमें वो पत्नी टीजे के साथ नजर आएंगे। बता दें करण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पहले सीजन से ही शो में आने का न्यौता मिल रहा है।

 

7. डैनी डी और महिका शर्मा

 

 

ब्रिटिश अभिनेता डैनी डी भारतीय अभिनेत्री महिका शर्मा के साथ बिग बॉस 12 में प्रवेश करने के लिए तैयार है। हाल ही में डैनी डी ने एक बयान दिया था वो तभी बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे अगर महिका इस शो का हिस्सा बेनेंगी, बता दें डैनी डी शादीशुदा हैं।

 

8. स्कारलेट रोज

 

 

स्कारलेट रोज भी इस शो का हिस्सा बनेंगी बता दें कि स्कारलेट एमटीवी के मशहूर शो स्प्लिट्सविला का हिस्सा रह चुकी हैं और साथ ही स्कारलेट एक जानी मानी मॉडल भी है। स्कारलेट ने कुछ शो भी किए हैं जैसे ‘कैसी ये यारियां’ और ‘वारियर हाई’ जैसे।

 

9. सृष्टि रोड

 

 

‘इश्कबाज’ अभिनेत्री सृष्टि रोड बिग बॉस 12 की प्रतियोगी होंगी, वह पहले मनीष नागदेव के साथ शो में एंट्री करने वाली थीं। लेकिन लगता है अब अकेले ही शो का हिस्सा बनेंगी।

 

10. शालीन भनोट

 

 

टीवी के मशहूर अभिनेता शालीन भनोट उस वक्त चर्चा में आए जब उनकी पत्नी ने उनपर दहेज उत्पीड़न, हत्या का प्रयास और घरेलू हिंसा जैसे चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। हालांकि, बाद में उन्हें इन आरोपो से रिहा कर दिया गया था। खबर है कि वो हर हफ्ते करीब 35 हजार तक फीस लेंगे।

 

11. सुरभि जोशी

 

 

एमटीवी ‘स्प्लिट्विला’  की कंटेस्टेंट थी और मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की गर्लफ्रेंड है। हालांकि, वो पहले सागर के साथ ही शो में आने वाली थी लेकिन अब वो अकेले ही शो का हिस्सा बनेंगी।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh