बिग बॉस और रोडीज फेम प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी से सगाई कर ली है। प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी। दरअसल, कुछ दिनों पहले बिग बॉस-9 के विजेता रहे प्रिंस नरूला और शो में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं युविका चौधरी के चोरी-छुपे सगाई करने की खबरें सुर्खियों में थीं। इससे जुड़ा प्रिंस और युविका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, अब दोनों ने ऑफिशियली सगाई कर ली है। अपने इंस्टा पोस्ट पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए प्रिंस ने युविका के लिए एक प्यारा मैसेज भी लिखा है। युविका ने भी कुछ इसी तरह का रिप्लाई किया है। आइये बताते हैं उन खूबसूरत मैसेज के बारे में, जो इन लव बर्ड्स ने एक-दूसरे के लिए लिखे।
प्रिंस ने युविका के लिए लिखा ये मैसेज
सगाई के बाद अब यह जोड़ा बहुत जल्द शादी भी कर सकता है। इस बात की जानकारी युविका और प्रिंस दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए दी। प्रिंस ने युविका के साथ यह फोटो पोस्ट की, जिसमें वो अपनी सगाई की रिंग दिखा रही हैं। इसके कैप्शन में प्रिंस ने लिखा, ‘मेरी लाइफ में आने के लिए थैंक यू, अब तुम हमेशा के लिए मेरी हो, एक और बात मेहंदी लगाके रखना, डोली सजा के रखना, लेने तुझे ऐ गोरी आएगा तेरा प्रिंस’। इस पोस्ट को पढ़कर युविका ही नहीं दोनों के फैंस का भी दिल खुश हो गया।
युविका ने प्रिंस को इस तरह किया थैंक्स
प्रिंस के खूबसूरत मैसेज के जवाब में युविका ने भी कुछ इसी अंदाज में रिप्लाई किया। युविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा हो गया है और हम हमेशा के लिए अब एक हो गए हैं। थैंक यू मेरा हाथ थामने के लिए, हमेशा के लिए मेरा पार्टनर बनने के लिए। इस तस्वीर में दोनों की नजदीकियों को देखकर आप भी दोनों के बीच के प्यार का अंदाजा लगा सकते हैं। ये खूबसूरत फोटो खूब पसंद की जा रही है। इतना ही नहीं प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम प्रिंस से बदलकर ‘प्रिंस युविका नरूला’ कर दिया है।
बिग बॉस में शुरू हुई थी लव स्टोरी
प्रिंस और युविका की शादी की चर्चा बिग बॉस-11 में भी हुई थी। बिग बॉस-11 में विकास गुप्ता को हिना खान से बात करते हुए सुना गया था कि मैं बहुत खुश हूं कि प्रिंस और युविका बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस में दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शो से बाहर आने के बाद से ही दोनों के अफेयर के चर्चे थे। बीच में दोनों के बीच झगड़े की खबर भी आई थी। मगर अब सगाई के एलान के बाद दोनों ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। बता दें कि प्रिंस ‘बिग बॉस 9′, ‘MTV रोडीज X2’ और ‘स्प्लिट्स विला-8’ के विनर रह चुके हैं। प्रिंस एंड टीवी के शो ‘बढ़ो बहू’ में भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, युविका शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू करने के बाद कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं…Next
Read More:
बॉलीवुड के वो 5 बड़े सितारे, जिन्हें आज तक नहीं मिला फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्डIPL में हैट्रिक लेने वाले ये हैं टॉप 5 गेंदबाज, करोड़ों में लग सकती है इनकी बोलीIPL में इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा चौके, विराट पांचवें नंबर पर
Read Comments