Menu
blogid : 319 postid : 1394282

एनटीआर से जयललिता तक, 2019 में साउथ सिनेमा बनाएगा ये बड़ी बॉयोपिक्स

जहां एक तरफ बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी स्टार पर बॉयोपिक बना रही है वहीं, अब साउथ भी पीछे नहीं रहा है। कुछ दिनों पहले ही मुंबई में राजनीतिक पार्टी शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। वहीं दूसरी तरफ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’  का ट्रेलर भी आया है। साल 2019 में हिन्दी सिनेमा की तरह ही साउथ इंडियन सिनेमा भी बायोपिक्स रिलीज करने जा रहा है। साल की शुरुआत से ही पर्दे पर धमाका होने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन से सितारों की बायोपिक इस साल पर्दे पर आएगी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh2 Jan, 2019

 

 

 

1.पुलेला गोपीचंद

 

 

बैडमिंट प्लेयर पीवी संधू के कोच पुलेला गोपीचंद पर भी एक बॉयोपिक बन रही है। जिसमें टाइटलर रोल सुधीर बाबू करेंगे। इसकी शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। प्रवीन सत्तारू इस बॉयोपिक का डायरेक्शन करेंगे। साथ ही फिल्म को इसी साल के आखिर तक रिलीज किया जा सकता है।

 

2. जे जयललिता

 

 

5 दिसंबर 2016 को दुनिया का अलविदा कहने वाली ‘अम्मा’ आज भले ही लोगों के बीच में न हों, लेकिन उनकी कई सारी कहानियां आज भी लोग एक दूसरे को बताते हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बॉयोपिक भी शुरू हो चुकी है। नित्या मेनन जयललिता का रोल निभाएंगी जबकि इसका डायरेक्शन विजय करेंगे। हालांकि, इसकी रिलीज डेट कन्फर्म नहीं हुई है लेकिन 2019 के आखिर तक फिल्म रिलीज की जाएगी।

 

3. एनटी रामाराव

 

 

बॉयोपिक NTR biopic trailer रिलीज कर दिया गया है। 3 मिनट 15 सेकेंड के ट्रेलर में N T Rama Rao की जिंदगी की झलक दिखाई गई है। फिल्म में टाइटल रोल नंदमूरि बालकृष्ण ने निभाया है। फिल्म में सबसे अहम रोल विद्या बालन ने निभाया है। विद्या बालन एनटीआर की पत्नी बासवतारकम के रोल में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती, सचिन खेड़ेकर ने भी काम किया है। इस फिल्म को प्रोड्यूस बालकृष्ण और विष्णुवर्धन इंदूरी ने किया है।

 

4. वाय एस राजशेखर रेड्‌डी

 

 

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री का अलावा आंध्रप्रदेश के सीएम रहे वाय एस राजशेखर रेड्‌डी पर भी फिल्म बनने को तैयार है। एस राजशेखर रेड्‌डी पर बन रही बॉयोपिक यात्रा भी इसी साल रिलीज हो सकती है। मलयालम सुपर स्टार ममूटी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म का डायरेक्शन माही राघव करेंगे। फिल्म में वायएसआर के फेमस स्टेट टूर को दिखाया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 8 फरवरी रखी गई है।

 

5. नरसिम्हा रेड्डी

 

 

चिरंजीवी फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी से स्क्रीन पर फिर से नजर आने वाले हैं। वे फ्रीडम फाइटर उय्यलावाडा नरसिम्हा रेड्‌डी की लाइफ को पर्दे पर जिएंगे। फिल्म का डायरेक्शन सुरेन्दर रेड्‌डी करेंगे, ये फिल्म फ्रीडम फाइटर उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। फिल्म के 2019 में दशहरा पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक अलग लुक में दिखाई देंगे।…Next

 

Read More:

FLASHBACK 2018: शाहिद और नेहा-अंगद के साथ इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

GOOD BYE 2018: दीपिका से प्रिंयका तक इन सितारों की शादी हुई गूगल पर ट्रेंड, ये स्टार भी रहे चर्चा में

FLASHBACK 2018: किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने तोड़ी शादी, अलग हुईं ये फेमस जोड़ियां

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh