Menu
blogid : 319 postid : 1393281

शाहरुख की ये 5 फिल्में कभी नहीं हुई रिलीज, इस फिल्म में था हॉलीवुड का ये सुपरस्टार

बॉलीवुड के किंग खान आज अपना 53 वां जन्मदिनन मना रहे हैं। किंग खान शाहरुख अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों में लोगों ने कभी उन्हें विलेन को रोल में देखा तो कभी वे रोमांटिक अवतार में दिखाई दिए। इतना ही नहीं, ‘स्वदेस’ जैसी फिल्मों में उनका सीरियस अवतार भी लोग देख चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख के करियर की कई ऐसी फिल्में भी हैं, जो आज तक थिएटर में रिलीज ही नहीं हुईं। तो चलिए एक नजर उन फिल्मों पर जिन्होंने शुरूआत तो की लेकिन उन्हें पर्दे पर लोग देख नहीं सके।

Shilpi Singh
Shilpi Singh2 Nov, 2018

 

 

 

1. एक्सट्रीम सिटी – 2011

 

 

यह शाहरुख का हॉलीवुड प्रोजेक्ट था, जिसे मार्टिन स्कोर्सेस जैसे बड़े डायरेक्टर डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख के साथ मशहूर हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डि‍कैप्रियो नजर आने वाले थे। हालांकि, किन्ही कारणों से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

 

2. रश्‍क – 2001

 

amitabh-bachan-and-shahrukh-khan

 

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और जूही चावला की यह फिल्म साल 2001 में शुरू हुई। खैर, इसके बारे में भी अबतक यह नहीं पता चला है कि इसे क्यों रिलीज नहीं किया गया।

 

3. अहमक – 1991

 

 

शाहरुख खान, अयूब खान दिन और मीता वशिष्ठ की इस फिल्म को मणि कौल ने डायरेक्ट किया है। हालांकि, इस फिल्म को साल 2015 में मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। लेकिन फिल्म को थिएटर्स में आज तक रिलीज नहीं किया गया है।

 

4. शिखर – 1995

 

shikhar

 

इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई कर रहे थे, जिसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल प्ले कर रहे थे। खैर, बाद में उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर दोबारा काम किया। 1999 में अक्षय खन्ना व ऐश्वर्या राय के साथ ‘ताल’ फिल्म बनाई।

 

5. किसी से दिल लगाकर देखो –1996

 

dil-deke-dekho

 

शाहरुख की यह फिल्म 1996 में शुरू हुई थी। इसमें उनके साथ आयशा जुल्का और मधु मुख्य भूमिका थीं। फिल्म को डायरेक्ट कल्पतरु कर रहे थे और संगीत राजेश रोशन का था। हालांकि, इस बात का अबतक नहीं पता चला कि यह फिल्म क्यों रिलीज नहीं की गई।…Next

 

Read More:

21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh