Menu
blogid : 319 postid : 1394380

नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं जहीर की पत्नी सागरिका, राजपरिवार से रखती हैं ताल्लुक

आज भारतीय पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटके का 33 वां जन्मदिन है। सागारिका कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन ‘चक दे इंडिया’ से उन्हें पहचान मिली थी। इस फिल्म के लिए सागरिका को बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। सागरिका असल जीवन में भी नेशनल लेवल की प्लेयर रह चुकी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वो हॉकी खेलना जानती हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh8 Jan, 2019

 

 

 

राज घराने से आती हैं सागरिका

 

69739adb4ea9e45d76dea7a8d1640372

 

सागरिका बॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं। उनके पापा कागल के राज-परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो उनकी दादी इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी हैं। यानी कोल्हापुर में जन्मीं सागरिका एक शाही घराने से हैं। सागरिका का जन्म 1986 में कोल्हापुर में हुआ था। सागरिका ने मुंबई के एचआर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। सागरिका के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में काम करें।

 

नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर हैं

 

Sagarika-G

 

सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर हैं, इसी वजह से उन्हें फिल्म ‘चक दे इंडिया’ ऑफर की गई थी। सागरिका की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड भी दिया गया था। इसी फिल्म के लिए सागरिका को लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

 

चक दे दिखी थी शाहरुख के साथ

 

 

sag

 

सागरिका बॉलीवुड की एक जानी-मानी हस्ती हैं। हालांकि ‘चक दे’ के अलावा उन्होंने अभी तक कोई हिट फिल्म नहीं दी है लेकिन उनके परिवार का सिनेमा जगत से पुराना नाता है। सागरिका के पिता विजयेंद्र घटगे एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

 

पंजाबी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं

 

sagarika-ghatge

 

31 साल की इस एक्‍ट्रेस ने अपने 10 साल के करियर में करीब 8 हिंदी फिल्में की हैं। इसके अलावा सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म ‘दिलदरिया’ सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। फिल्मों के अलावा सागरिका टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 6’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में फाइनलिस्ट भी बनी थीं।

 

ऐसे हुई थी जहीर और सागरिका की मुलाकात

 

 

इश्क में अक्सर दोस्त ही इश्क को मुकाम तक पहुंचाते हैं। जहीर और सागरिका के साथ भी ऐसा ही हुआ। सागरिका और जहीर खान अंगद बेदी और बाकी कॉमन दोस्तों के जरिए एक दूसरे से मिले थे। दोनों तकरीबन डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि किसी को भी दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं लगी।

 

इस तरह माने सागरिका के परिवार वाले

 

 

इंटरव्यू में सागरिका ने बताया, ‘जहीर और वो दोनों ही मराठी हैं। लेकिन उन्हें मराठी बोलनी नहीं आती. वहीं जहीर खान अच्छे से मराठी बोले लेते हैं। मेरे घर वाले क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। जहीर खान को मेरे घरवाले इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि वो अच्छी मराठी बोलना जानते हैं। मेरी मां को भी मराठी बोलनी नहीं आती लेकिन जब जहीर खान मराठी में बात करते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है’।

 

जहीर खान के घर वालों ने पहले देखी थी चक दे इंडिया फिर की हां

 

 

जहीर ने अपने घर वालों को अपनी और सागरिका की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी तब उसके बाद ही उन्होंने शादी के लिए हां बोला। जहीर खान ने भी बताया कि उन्होंने अपने घर वालों को शादी के लिए कैसे मनाया। उनके मुता‍ब‍िक, ‘जब मैंने अपने घर वालों को सागरिका के बारे में बताया तो उन्‍होंने सबसे पहले चक दे इंडिया की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी, जिसके बाद उन्होंने शादी के लिए हां बोला’।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh