Menu
blogid : 319 postid : 1396660

Birthday Special : 90 के दशक में काजोल-रेखा का वो बोल्ड फोटोशूट जिसने उन्हें विवादों में कर दिया था खड़ा

सांवली-सलोनी और चुलबुली अंदाज वाली काजोल, जो 90 के दशक में लड़कों का क्रश हुआ करती थीं, वहीं लड़कियां उनके फैशनेबल अंदाज की दीवानी थीं। काजोल और शाहरुख की कई फिल्में आज भी याद की जाती हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, ऐसी फिल्में हैं, जो आज भी टीवी पर आती हैं, तो ज्यादातर लोग इन फिल्मों के बहाने अपने पुराने दिन तलाशते हैं। आज दिलकश अंदाज वाली उसी चुलबुली लड़की का जन्मदिन है। आइए, एक नजर उनसे जुड़े दिलचस्प किस्सों पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal5 Aug, 2019

 

 

पढ़ाई छोड़कर 16 साल में की थी फिल्मों में एंट्री
काजोल ने अपना फिल्मी सफर फिल्म ‘बेखुदी’ से शुरू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसके बाद काजोल को शाहरुख और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ करने का मौका मिला, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। काजोल ने जिस दौरान अपनी पहली फिल्म साइन की थी, तब उनकी उम्र 16 साल थी।

 

View this post on Instagram

Looking pretty is all about feeling pretty… #dadasahebphalkeaward #redcarpetready #reddress #redhot

Kajol Devgan (@kajol) on

 

काजोल की जिंदगी में प्यार की शुरुआत ‘गुण्डाराज’ के सेट पर हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट अजय देवगन थे। 24 फरवरी 1999 को काजोल और अजय देवगन की शादी हुई। एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि उनके अजय देवगन ने फिल्म ‘इश्क’ के सेट पर एंगेजमेंट रिंग पहनाई थी।

 

 

रेखा के साथ कराया वो बोल्ड फोटोशूट जिसने मचा दिया हंगामा
काजोल और रेखा का फोटोशूट सिने ब्लिट्स मैग्जीन के कवर पर जनवरी, 1996 में छपी थी। इसमें एक ओवरसाइज स्वेटर में दोनों अभिनेत्रियां साथ खड़ी थीं। इस कवर के सामने आते ही फैंस के बीच काफी नाराजगी देखने को मिली।

 

 

इसे आपत्तिजनक बताते हुए उनके कई फैंस ने दोनों को नफरत भरी चिट्ठियां और ईमेल भेजे थे। हालांकि, दोनों ने इसे अपने काम का एक हिस्सा बताया था। इसके बाद काजोल ने ऐसे फोटोशूट से परहेज किया और अपनी कई फिल्मों से अपने फैंस का दिल जीता।…Next

 

Read More :

अपने स्टार पति के लिए इस अभिनेत्री ने बदला धर्म, लेकिन कभी नहीं पहनी उनकी दी हुई साड़ी

बॉलीवुड इतिहास में इस अभिनेत्री ने की सबसे ज्यादा पढ़ाई, जॉब जाने के बाद बनी हीरोइन

ऋषि कपूर की गर्लफ्रैंड के लिए नीतू सिंह लिखा करती थीं लव लेटर, अपनी शादी से ठीक पहले दोनों हो गए थे बेहोश

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh