Menu
blogid : 319 postid : 1390454

कभी सलमान से ज्यादा थी माधुरी की फीस, इस क्रिकेटर पर थीं फिदा

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और हसीन अदाकाराओं में से एक माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जो हर किसी के लिए एक सपना सा होता है। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का ऐसा जादू था जिससे माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी थी। हिंदी फिल्म जगत में मधुबाला के बाद अगर किसी की मुस्कान का जिक्र होता है तो वो माधुरी दीक्षित ही हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब माधुरी अपने को एक्टरों से ज्यादा फीस लेते हैं, लेकिन अब वो इक्का दुक्का फिल्मों में ही नज़र आती हैं। लेकिन फैंस के दिल पर तो आज भी उनका राज़ है, तो चलिए एक नजर उनके फिल्मी सफर पर साथ ही उनके उन किस्सों पर जिन्होंने खुब सुर्खियां बटोंरी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh15 May, 2018

 

 

 

डॉक्टर बनना चाहती थी माधुरी

 

 

15 मई 1967 मुंबई मे मराठी ब्राह्मण परिवार मे माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी, लेकिन वक्त उन्हें अभिनेत्री बना दिया। डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढने के बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी कि और बचपन से ही क्लासिक डांस में उनकी रुची थी जिस वजह से उन्होंने 8 साल ही डांस सिखना शुरु कर दिया।

 

तेजाब से हुई मशहूर

 

 

माधुरी ने 1986 में फिल्म ‘अबोध’ और ‘स्वाति’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की  थी। हालांकि उनकी फिल्में पर्दे पर लगातार फ्लॉप हो रही थी, एक वक्त था जब माधुरी ने लगातार 9 फ्लॉप फिल्में दी थी। माधुरी को पहली सफलता मिली फिल्म तेजाब से, इस फिल्म ने माधुरी दीक्षित को रातोंरात स्टार बना दिया। माधुरी द्वारा किया गया आइटम डांस 123… आज भी लोगों को याद है।

 

ऐसे बनी थी धक-धक गर्ल

 

 

फिल्म ‘बेटा’ की पहली पसंद श्री देवी थी लेकिन किन्ही कारणों से ‘सरस्वती’ का रोल माधुरी दीक्षित के हाथ आया और रातों रात वो बन गईं ‘धक-धक गर्ल’। इसके बाद माधुरी ने कभी पलट कर नहीं देखा और 90 के दौर की सबसे सफल एक्ट्रेस में अपना नाम लिखवा लिया।

 

सलमान से ज्यादा थी माधुरी की फीस

 

 

90 के दशक में माधुरी एक के बाद एक कई हिट फिल्में दे रहीं थीं, ये उनकी पॉपुलैरिटी का ही कमाल था कि फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के लिए उन्हें सलमान खान से भी ज्यादा फीस दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी को इस राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म के लिए तकरीबन 2.75 करोड़ बतौर फीस मिली जो उस दौर में किसी भी हीरोइन को मिलने वाली सबसे ज्यादा फीस थी। वहीं फिल्म साजन में भी उन्हें सलमान से ज्यादा फीस मिली थी, माधुरी को 12 लाख मिले थे लेकिन सलमान को महज 11 लाख।

 

क्रिकेटर अजय जड़ेजा पर आया दिल

 

 

माधुरी दीक्षित का नाम कई एक्टर्स से जुड़ा लेकिन माधुरी क्रिकेटर अजय जडेजा पर फिदा थीं। दोनों की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाकात से माधुरी और अजय के अफेयर के किस्से उड़ने लगे। माधुरी से नाम जुड़ने के बाद अजय जडेजा के फिल्मों में आने की भी चर्चा होने लगी थी। यही नहीं माधुरी ने एक प्रोड्यूसर से अजय को फिल्म में लेने की सिफारिश भी की। लेकिन उस दौरान अजय का नाम फिक्सिंग में जुड़ा। जडेजा की इस गलती की वजह से माधुरी ने उनसे दूरी बना ली।

 

संजय दत्त और माधुरी का मशहूर किस्सा

 

 

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की बात आज तक किसी से नहीं छिपी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का अफेयर फिल्म खलनायक की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था लेकिन उनका यह रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चला और खत्म हो गया। कहते है कि संजय का ड्रग्स और गलत कामों में रहना माधुरी को उनसे दूर ले गया। हालांकि, इसके बाद भी दोनों के प्यार के किस्सों की चर्चाएं आज भी सुर्खियां बटोरती हैं।

 

अनिल से जुड़ा नाम

 

 

अनिल कपूर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया और दोनों ने कई हिट फिल्में दीं। दोनों के साथ काम करने की वजह से दोनों के अफेयर की कई बार बात हुई और दोनों के अफेयर की कई चर्चाएं हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों का अफेयर काफी वक्त तक रहा लेकिन दोनों ने इस बारे में कभी खुल कर बात नहीं की।

 

डॉक्टर से रचाई शादी

 

 

माधुरी ने 1999 में यूएसए बेस्ड डॉक्टर श्री राम नेने से शादी की और अमेरीका चली गईं और 2006 में पूरे परिवार के साथ भारत लौट आईं। भारत वापिस लौटते ही माधुरी ने फिल्म ‘आजा नचले’ से कम बैक किया था। आज भी माधुरी टीवी पर कई शोज को जज करती नजर आती हैं। माधुरी जल्द ही एक मराठी फिल्म में दिखने वाल हैं इसके साथ ही वो कई और फिल्मों में देखी जाएंगे।…Next

 

 

Read more:

‘वेज नॉन वेज’ शू स्टोर के मालिक हैं सोनम के पति आनंद, बास्केटबॉल गेम के हैं शौकिन

इस एक्ट्रेस की बहन के साथ बिंदू दारा सिंह ने लिए थे सात फेरे, फिक्सिंग के लग चुके हैं आरोप

कभी टीवी पर इन 5 एक्ट्रेस के होते थे चर्चे, अब छोटे पर्दे से हुईं गायब

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh