Menu
blogid : 319 postid : 1378104

ऋतिक के ससुर ने इस एक्ट्रेस के साथ रचाई थी गुपचुप शादी, मारपीट का लगा था आरोप

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन प्रोड्यूसर, डायरेक्टर में से एक संजय खान का आज जन्मदिन है। संजय ने अपने करियर की शुरुआत ‘दस लाख’ और ‘एक फूल दो माली’ जैसी हिट फिल्मों से की थी। लेकिन संजय की जिंदगी में उनका और जीनत अमान का रिश्ता हमेशा ही सुखि‍र्यों में बना रहा। जीनत और संजय का अफेयर जिस समय चल रहा था उस समय संजय के तीन बच्चे थे। तो चलिए जानते हैं आखिर कैसी रही है इनकी लव स्टोरी।

cover


जीनत और संजय को सेट पर हुआ था प्यार


_zeenat-sanjay

जीनत और संजय का अफेयर बीच प्यार फिल्म ‘अबदुल्ला’ के सेट पर शुरू हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक साल 1980 में संजय ने फाइव स्टार होटल में जीनत को बहुत मारा था। उस समय वहां कुछ लोग भी मौजूद थे लेकिन किसी ने भी जीनत की मदद नहीं की।


संजय


Sanjay-Khan-and-Zeenat-Aman


जीनत उस समय लोनावला में शूटिंग कर रही थीं। संजय ने गुस्से में जीनत को फोन किया और कहा कि वो सब छोड़ कर मुंबई आ जाएं क्योंकि उन्हें ‘अबदुल्ला’ का एक गाना फिर से शूट करना है। जीनत ने बताया कि उन्होंने डेट दूसरे प्रोजेक्ट को दे रखी है। इस पर संजय ने जीनत पर फिल्म के मेकर्स के साथ शारीरिक संबंध रखने का आरोप लगा दिया।


पत्नी के सामने जीनत पर गुस्सा हुए संजय


Zeenat-Aman


जीनत सब कुछ छोड़ संजय के घर चली गईं, वहां उन्हें बताया गया कि संजय ताज होटल में कोई पार्टी अटेंड कर रहे हैं। जब जीनत होटल गईं तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। संजय, जीनत पर गुस्सा होने लगे और कहा कि तुम होटल क्या करने आई हो। उस समय संजय की पत्नी जरीन भी वहीं थीं, वो भी जीनत पर आग बबूला हो रही थीं।


जब संजय ने जीनत पर उठाया हाथ


sanjay


उस दौरान मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक जीनत ने जब डेट्स की समस्या संजय से डिस्कस करनी चाही तो संजय ने उन्हें मारना शुरू कर दिया। संजय ने जीनत के बाल पकड़ कर उन्हें खूब पीटा। जरीन भी अपने पति का साथ देती दिखीं और संजय को कह रही थीं कि इसे और मजा चखाओ। पार्टी में कुछ लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी जरीन की मदद नहीं की।



करीब 8 साल तक रहे जीनत के चोट के निशान


zeenta



होटल के स्टाफ ने जरीन को संभाला, जरीन उस समय खून से लतपथ थीं और उनके आंखों से आंसू भी बह रहे थे। जीनत को इस चोट से उभरने में 8 साल का समय लग गया था लेकिन फिर भी उन्होंने संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई।


जीनत और संजय ने की थी गुपचुप तरीके से शादी


Zeenat


संजय, जीनत के बॉयफ्रेंड नहीं थे, दोनों ने साल 1978 में जैसलमेर में शादी कर ली थी जो एक साल भी नहीं चल पाई। कई लोगों ने जीनत को मना भी किया था लेकिन जीनत बहुत प्यार में थीं। जीनत कहती थीं- मैं इनसे बहुत प्यार करती हूं। मैं हर कदम में उनका साथ दूंगी और एक दिन उन्हें किंग बनाऊंगी।…Next


Read More:

कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस

अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh