Menu
blogid : 319 postid : 1392341

शादीशुदा जावेद अख्तर पर आया था शबाना का दिल, पांच बार जीत चुकी हैं राष्ट्रीय पुरस्कार

अभिनय के हर सांचे में ख़ुद को ढाल कर अपने किरदार में जान डाल देने वाली अभिनेत्री शबाना आज़मी का जन्मदिन 18 सितंबर को होता है। इस साल अपना 69वां जन्मदिन मान रह हैं। शबाना आज़मी मशहूर शायर और गीतकार कैफ़ी आज़मी की बेटी हैं। शबाना आजमी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और आज भी उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। शबाना आजमी के जन्मदिन पर चलिए जानते हैं कुछ खास बातें औऱ उनकी लव स्टोरी जावेद अख्तर के साथ।

Shilpi Singh
Shilpi Singh18 Sep, 2018

 

 

 

सेंट जेवियर कॉलेज से की है पढ़ाई

 

 

शबाना आजमी ने सेंट जेवियर कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया है, उन्‍होंने पुणे से एक्टिंग कोर्स भी किया है। शबाना ने अभिनेत्री जया भादुड़ी की फिल्‍म ‘सुमन’ से प्रेरणा ली और अभिनय करने का मन बना लिया।

 

अंकुरके लिए र्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

 

 

शबाना ने वर्ष 1973 में फिल्‍म ‘अंकुर’ से अपने एक्टिंग की शुरूआत की थी, इस फिल्‍म ने उन्‍हें एक विशेष पहचान दिलाई। फिल्‍म ‘अंकुर’ के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिला। अपनी पहली फिल्‍म के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पाने के बाद इन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शबाना आजमी को चार बार फिल्‍मफेयर अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है।

 

पांच बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार जीत चुकी हैं शबाना

 

 

शबाना को उनकी फिल्म ‘अर्थ’, ‘खंडहर’ और ‘पार’ फिल्‍मों के लिए लगातार साल 1983 से 1985 तक सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिला।शबाना आजमी को पांच बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है। शाबाना ने अपने करियर में कई तरह के अलग अलग किरदारों को निभाया है और उन्हें दर्शकों ने भी पंसद किया है।

 

ऐसी शुरू हुई लव स्टोरी

 

 

शबाना आजमी की जब जावेद अख्तर से पहली बार मुलाकात हुई थी तो वह पहले से ही शादीशुदा थे, उनकी शादी हनी ईरानी से हो चुकी थी। दरअसल, शबाना आज़मी के अब्बा यानी कैफ़ी साहब से मिलने के लिए अक्सर जावेद अख़्तर उनके घर जाते रहते थे। इसी दौरान शबाना और जावेद एक दूसरे के करीब आये और दोनों एक दूसरे को इतना पसंद करने लगे कि दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। लेकिन, जावेद पहले से ही शादीशुदा थे।

 

1984 में की शबाना से दूसरी शादी

 

 

जवादे की पहली पत्नी हनी से उनके दो बच्चे हैं मशूहर एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर। लेकिन शबाना के प्यार में पड़ने के बाद जावेद ने हनी से तलाक ले लिया और शबाना से निकाह कर लिया और उनकी यह जोड़ी आज भी लोग के लिए मिसाल है।  दोनों ने 1984 में शादी कर ली, हालांकि इस कपल का कोई बच्चा नही है।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh