Menu
blogid : 319 postid : 1391660

श्रीदेवी की 5 फि‍ल्में, जो इस वजह से आप कभी नहीं देख पाएंगे

बॉलीवुड की लेडी अमिताभ बच्चन कही जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों को उनकी अदाकारी की याद दिलाती हैं। श्रीदेवी ने कई सुपरहिट फिल्मों में किया और उनकी जोड़ी कई एक्टर के साथ पंसद भी की गई। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रीदेवी की कुछ फिल्में आज भी पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई। तो चलिए, आज उनके जन्मदिन पर उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनमें श्रीदेवी ने काम किया, लेकिन वो कभी पर्दे पर नहीं आई।

Shilpi Singh
Shilpi Singh13 Aug, 2018

 

 

1. जमीन

 

 

बॉलीवुड के जाने माने डॉयरेक्टर रमेश सिप्पी ने 1988 में विनोद खन्ना, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म ‘जमीन’ बना रहे थे। इस फिल्म को लेकर चर्चाएं इसलिए भी ज्यादा थीं क्योंकि इसमें पहली बार श्रीदेवी और माधुरी एक साथ पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली थीं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग हो जाने के बाद भी ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी।

 

2. महाराजा

 

 

अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी किसी दौर में बॉलीवुड की हिट जोड़ी माना जाती थी। दोनों ने साथ में ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘जुदाई’ जैसी फिल्में दी हैं। ऐसे में इस जोड़ी को साथ में लाने के लिए अनिल शर्मा ने 1990 में फिल्म ‘महाराजा’ का ऐलान किया, लेकिन फिल्म के स्टार कास्ट के चुनाव में आ रही परेशानी की वजह से ये फिल्म बंद कर दी गई।

 

3. गर्जना

 

 

श्रीदेवी, विनोद खन्ना एक बार फिर से साथ नजर आने वाल थे और उनके साथ ऋषि कपूर का भी तड़का लगने वाला था। दरअसल डायरेक्टर केआर रेड्डी ने फिल्म ‘गर्जना’ का आइडिया दिया और 1991 में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, लेकिन फीस को लेकर स्टार कास्ट और प्रोड्यूसर के बीच बहस हुई जिस वजह से फिल्म कभी  पर्दे पर नहीं आई।

 

4. तीरांदाज

 

 

श्रीदेवी और सनी देओल की जोड़ी फिल्म तीरांदाज’ में देखने को मिलती, इस फिल्म के मुहूर्त वाले दिन खुद यश चोपड़ा वहां पर मौजूद थे। लेकिन फिल्म की शुरूआत हो जाने के बाद भी फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। वैसे इसके पहले भी सनी और श्रीदेवी की जोड़ी पर्दे पर आ चुकी थी।

 

5. गोविंदा

 

 

1996 में एक बार फिर अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी नजर आने वाली थी। फिल्म के लिए दोनों को फाइनल कर लिया गया था और फोटोशूट भी हो गया था। लेकिन इन सबके बाद भी एक बार फिर फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। हालांकि, बाद में इस जोड़ी को कई सारी सुपरहिट फिल्मों में साथ देखा गया।…Next

 

Read More:

तलाकशुदा हैं टीवी की ये 5 एक्ट्रेस सफलता की रेस में हैं सबसे आगे

शाहिद कपूर से अनुष्का शर्मा तक, ये स्टार खाते हैं शाकाहारी खाना

बिना फिल्मों के करोड़ों कमाता है ये एक्टर, प्यार को पाने के लिए किया 9 साल इंतजार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh