Menu
blogid : 319 postid : 1393242

नागार्जुन के प्यार में हैदराबाद रहने लगी थीं तब्बू, 46 साल की उम्र में भी हैं कुंवारी

‘गोलमाल अगेन’ में सबको हंसाने वाली और ‘अंधाधुन’ में अपने एक अलग तरह के किरदार से सबको हैरान करने वाली तब्बू आज 47 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री तब्बू शबाना आजमी की भतीजी और फराह नाज की बहन हैं, बचपन से ही लोगों ने तब्बू की अदाकारी को पहचान लिया था। बहुत जल्द ही तब्बू को लोगों ने बड़े पर्दे पर मशहूर अभिनेता देव आनंद के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया। हालांकि आजतक तब्बू कुंवारी हैं, ऐसा नहीं था कि कभी उन्हें प्यार नहीं हउआ लेकिन उनका रिश्ता कभी शादी तक नहीं पहुंच सका।

Shilpi Singh
Shilpi Singh4 Nov, 2018

 

 

 

फरहा नाज की छोटी बहन हैं तब्बू

 

 

तब्‍बू का जन्‍म हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ था उनके पिता का नाम जमाल हाशमी और मां का नाम रिजवाना हैा उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम फरहा नाज है और वे भी हिंदी फिल्‍मों की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम फातिमा हाश्मी है लेकिन लोग उन्हें सिर्फ तब्बू कहते हैं। तब्‍बू की पढ़ाई सेंट ऐंस स्‍कूल, हैदराबाद से हुई थी इसके बाद तब्‍बू मुंबई आ गईं जहां उन्‍होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से 2 साल तक पढ़ाई की है।

 

14 साल की उम्र में निभाया रेप विक्टम का किरदार

 

 

1980 में आई फिल्म बाजार में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया है। लकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘हम नौजवान’ से हासिल हुई जिसमें उन्होंने महज 14 साल की उम्र में रेप पीड़िता प्रिया का किरदार निभाया था। ‘हम नौजवान’ में तब्बू ने देवआनंद की बेटी का किरदार निभाय था।

 

विजयपथ के लिए जीता फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार

 

 

बतौर लीड एक्‍ट्रेस तब्‍बू पहली बार 1994 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘पहला पहला प्‍यार’ में नजर आई थीं। इसके बाद तब्बू के लिए 1994 का साल लक्की साबित हुआ, उन्हें अजय देवगन के साथ ‘विजयपथ’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें ‘श्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री’ का फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार मिला।

 

इस अभिनेता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

 

 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ पर तब्बू ने एक बार छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था। इस केस ने बॉलीवुड के गलियारो में खूब शोर मचाया था। हालांकि जैकी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे, इन दोनों स्टार ने कभी भी साथ काम नहीं किया।

 

मशहूर निर्देशक के साथ जुड़ा था नाम

 

 

90 के दशक में जब तब्बू ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘जीत’ साइन की थी। उस दौरान दोनों के रिश्ते की खबरों ने बॉलीवुड में हलचल मचाई। हालांकि उनके दोस्तों का कहना था कि तब्बू दिव्या भारती की दोस्त थीं और वो साजिद की मदद कर रही थीं ताकि साजिद दिव्या की यादों को भूल सकें।

 

साउथ स्टार नागार्जुन से रहा अफेयर

 

 

साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन और तब्बू करीब 15 सालों तक रिश्ते में रहे। तब्बू उनके प्यार में इतनी पागल थी कि उन्होंने मुंबई की जगह हैदराबाद में एक घर लिया, ठीक वहां जहां नागार्जुन रहते थे। दरअसल नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे और इसी बात ने इस रिश्ते पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया. तब्बू ने सालों तक नागार्जुन का इंतजार किया, लेकिन इस रिश्ते का भविष्य नहीं था ऐसे में दोनों साल 2012 में अलग हो गए।

 

हॉलीवुड फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

 

 

तब्बू ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलगु, मलयालम, मराठी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। तब्बू ‘द नेमसेक’ और ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों से पूरी दुनिया में भी अपने अभिनय का डंका बजा चुकी हैं।  तब्बू को 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया….Next

 

 

Read More:

21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh