Menu
blogid : 319 postid : 1391799

भूमिका ने ‘तेरे नाम’ से किया था सुपरहिट डेब्यू, अपने ही योगा टीचर से रचाई शादी

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म में सफलता तो पाई लेकिन उनके बाद वो दर्शकों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाई। ऐसी ही कुछ कहानी है सलमान की ‘तेरे नाम’ वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला की, जिन्होनें पहली फिल्म से धमाकेदार एंट्री ली थी। लेकिन उसके बाद वो पर्दे से गायब हो गई। आज भूमिका अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Aug, 2018

 

 

दिल्ली में हुआ था भूमिका का जन्म

 

 

भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 को नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। भूमिका ने अपनी पढाई नई दिल्ली से पूरी की है। भूमिका के पिता एमएस चावला फौज में थे वहीं उनकी मां एक टीचर थी। लेकिन भूमिका को शुरू से ही फिल्मी दुनिया पंसद थी और यही वजह थी जो उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाया।

 

विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो से शुरू किया काम

 

 

साल 1997 में भूमिका मुंबई आ गईं और यहां उन्होंने एड फिल्म और हिंदी म्यूजिक वीडियो एलबम से अपने करियर की शुरुआत की। इसके साथ ही वो टीवी सीरीज ‘हिप हिप हुर्रे’ में भी नजर आईं थी।

 

तेलेगु फिल्म इंडस्ट्री से शुरू हुआ सफर

 

 

भूमिका ने अपने फिल्मों की शुरूआत बॉलीवुड से नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों से की थी। भूमिका ने फिल्मी करियर तेलेगु फिल्म इंडस्ट्री से किया, उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘युवाकुडू’ में काम किया। इसके बाद साल 2001 में उन्होंने फिल्म ‘कुशी’ (kushi) में एक्टर पवन कल्यान के अपोजिट काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही, इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

 

तेरे नामसे बॉलीवुड में एंट्री 

 

 

साल 2003 में भूमिका ने फिल्म ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में एंट्री की, इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के अपोजिट काम किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इस फिल्म ने उस दौरान कमाई के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म के बाद कई अवॉर्ड इवेंट्स में उन्हें बेस्ट डेब्यू के लिए नॉमिनेट किया गया। भूमिका को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।

 

कई फिल्में हुई फ्लॉप

 

 

इस फिल्म के बाद भूमिका ने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘रन’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘सिलसिले’, ‘दिल जो भी कहे’ में काम किया। लेकिन उन्हें तेरे नाम जैसी सफलता और किसी फिल्म में हासिल नहीं हुई औऱ उन्हें वो पहचान और कामयाबी नहीं हासिल हुई जिसकी उन्हें चाह थी।  2007 में आई फिल्म ‘गांधी माय फादर’ के बाद वे किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं थी। भूमिक ने 9 साल बाद 2016 में फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से वापसी की थी।

 

अपने ही योगा टीचर से रचाई शादी

 

 

फिल्मों में खास सफलता न मिलने के बाद भूमिका ने 2007 में अपने ही योगा टीचर भरत ठाकुर से शादी कर ली थी। शादी के पहले दोनों ने एक-दूसरे को 4 साल तक डेट किया था। बता दें कि भूमिका, भरत ठाकुर से योग सीखती थीं। 3 साल योग क्लासेस के दौरान पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। दोनों की शादी एक गुरुद्वारे में हुई थी। 2014 में भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया।…Next

 

Read More:

श्रीदेवी की 5 फि‍ल्में, जो इस वजह से आप कभी नहीं देख पाएंगे

शाहिद कपूर से अनुष्का शर्मा तक, ये स्टार खाते हैं शाकाहारी खाना

बिना फिल्मों के करोड़ों कमाता है ये एक्टर, प्यार को पाने के लिए किया 9 साल इंतजार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh